फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   11 silver belpatra offered in brass plate to Baba Vishwanath

Ram Mandir: बाबा विश्वनाथ को चढ़ाई गईं प्राण प्रतिष्ठा समारोह को जाने वाली पूजन सामग्रियां, लोरी गीत भी गाए गए

Sun, 14 Jan 2024 10:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी
संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 14 Jan 2024 10:28 PM IST
सार

स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती के नेतृत्व में षोडशोपचार पूजन कर प्रभु श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की गई। इस दौरान संस्कृत में दो लोरी गीत भी सुनाए गए।

विज्ञापन
11 silver belpatra offered in brass plate to Baba Vishwanath
बाबा विश्वनाथ धाम में हुआ पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 महादेव के आराध्य रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए जाने वाली पूजन सामग्रियां रविवार को बाबा विश्वनाथ को चढ़ाई गईं। पीतल की थाल में 11 चांदी के बेलपत्र के साथ प्रभु श्रीराम और मां जानकारी के वस्त्र और शृंगार की सामग्रियां महादेव के आंगन में अर्पित की गईं।

विज्ञापन


काशी विद्वत परिषद के अष्टम दल मंडल के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी और अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती के नेतृत्व में षोडशोपचार पूजन कर प्रभु श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की गई। इस दौरान संस्कृत में दो लोरी गीत भी सुनाए गए।

विज्ञापन

वैदिक विद्वानों के सानिध्य में अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए यहां से भेजे जाने वाली सामग्री को बाबा को अर्पित किया गया। बाबा का पूजन कर रामकाज के लिए ये सामग्रियां ले जाने का संकल्प लिया गया। प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि 21 चांदी के बेलपत्र, राम और लक्ष्मण के लिए पीतांबरी वस्त्र और मोती की दो माला और माता जानकी के लिए साड़ी, चुनरी के अलावा शृंगार की सामग्रियां पीतल की थाल में रखकर बाबा को अर्पित की गई।

उन्होंने बताया कि शृंगार में मां अन्नपूर्णा का सिंदूर भी है। इस दौरान संस्कृत भाषा में रचित श्रीराम के जागरण के लिए दो लोरी गीत भी बाबा को समर्पित किए गए। बताया कि प्रभु श्रीराम बाल स्वरूप में अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। उनको प्रतिदिन सुबह यही लोरी सुनाकर जगाया जाएगा। पूजन में प्रो. रामचंद्र पांडेय, प्रो. गोपबंधु मिश्र, प्रो. विनय कुमार पांडेय, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, पं. गोविंद शर्मा, पं. दीपक मालवीय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, एडीएम शंभु शरण शर्मा, सूर्यकांत पांडेय, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

शिव ने प्रभु श्रीराम को देखा था बालरूप में
प्रो. रामनायण द्विवेदी ने बताया कि त्रेता युग में भगवान शिव स्वयं बालरूप में श्रीराम को भेष बदलकर देखने गए थे और सभी बाधाओं का निवारण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed