{"_id":"65a82cb3af817fa77009b6d3","slug":"100-representatives-from-54-countries-will-be-ramlala-s-guests-invitation-to-guests-from-many-countries-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pran Pratishtha Ceremony: 54 देशों के 100 प्रतिनिधि होंगे रामलला के मेहमान, कई देशों के अतिथियों को आमंत्रण","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Pran Pratishtha Ceremony: 54 देशों के 100 प्रतिनिधि होंगे रामलला के मेहमान, कई देशों के अतिथियों को आमंत्रण
Thu, 18 Jan 2024 07:07 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
आदर्श शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या
आदर्श शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 Jan 2024 07:07 AM IST
सार
रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, मॉरिशस समेत कई यूरोपीय, अफ्रीकी व बौद्ध देशाें के अतिथियों को आमंत्रित किया है। संघ परिवार और विहिप की अंतरराष्ट्रीय शाखाओं के शीर्ष पदाधिकारी भी समारोह में शिरकत करने आएंगे।
विज्ञापन
रामलला का भव्य द्वार हो रहा तैयार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भव्य मंदिर में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा में देश की नामचीन हस्तियों के साथ 54 देशों के 100 प्रतिनिधि भी खास मेहमान होंगे। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, मॉरिशस समेत कई यूरोपीय, अफ्रीकी व बौद्ध देशाें के अतिथियों को आमंत्रित किया है। संघ परिवार और विहिप की अंतरराष्ट्रीय शाखाओं के शीर्ष पदाधिकारी भी समारोह में शिरकत करने आएंगे।
विज्ञापन
रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के समन्वय से 22 जनवरी के भव्य आयोजन को इतिहास में दर्ज कराने की तैयारी की है। इसे वैश्विक स्वरूप दिए जाने की योजना को भी अमल में लाया गया है। इसी दृष्टि से दीपोत्सव की तर्ज पर विदेशी मेहमानों को समारोह में आने का न्योता दिया है। इनमें कुछ देशों के राजनयिक भी शामिल हैं। ट्रस्ट के निर्देशन में अतिथियों के आमंत्रण की जिम्मेदारी निभा रहे विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि 22 जनवरी की ऐतिहासिक तारीख का उल्लास सिर्फ भारत ही नहीं विश्व के कई देशों में छाया है। इसी के चलते उनका भी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
बाॅलीवुड के साथ दक्षिण भारत की फिल्मी हस्तियों को न्योता बाॅलीवुड के साथ दक्षिण भारत की कई जानी-मानी फिल्मी हस्तियां भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नजर आएंगी। दक्षिण भारत के कई राज्यों के रहने वालों की भगवान राम के प्रति विशेष आस्था को देखते हुए रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से इन्हें निमंत्रण दिया गया है। इनमें प्रमुख रूप से पूरे भारत में पहचान रखने वाले चेहरों को चयनित किया गया है। दक्षिण के जिन बड़े नामों को आमंत्रण दिया गया है उनमें रजनीकांत, चिरंजीवी, प्रभास, धनुष और मोहन लाल शामिल हैं।
विज्ञापन