फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up election 2017: BJP needs more efforts in the East

भाजपा के लिए पूर्वांचल में थोड़ा है, ज्यादा की जरूरत है

Tue, 28 Feb 2017 08:28 PM IST
प्रदीप मिश्र / वाराणसी।
प्रदीप मिश्र / वाराणसी। Updated Tue, 28 Feb 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
up election 2017: BJP needs more efforts in the East
भाजपा ने तो पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ बिहार तक के केंद्रीय मंत्रियों को प्रचार के लिए लिए उतार दिया है। पार्टी का समन्वय कार्यालय वाराणसी शिफ्ट कर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को प्रभारी बना दिया गया है। बीते एक सप्ताह से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद सोमवार को मऊ में जनसभा कर मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाएंगे। बीते साल एक मई को पीएम ने देशव्यापी उज्ज्वला योजना की शुरुआत के लिए बलिया को चुना था।
विज्ञापन


प्रदेश में परिवर्तन यात्राओं के क्रम में 14 नवंबर को उन्होंने गाजीपुर में जनसभा कर चुनावी माहौल को गति दी थी। तीन से पांच मार्च तक पीएम मोदी की वाराणसी, मिर्जापुर और जौनपुर में सभाएं होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल पर भाजपा के खास ध्यान देने की वजह है।

दरअसल, भाजपा को भलीभांति मालूम है कि राजनीतिक रूप से परिपक्व पूर्वांचल के लोग न केवल तर्क करते हैं, बल्कि तर्कों को कसौटी पर परखते भी हैं। इसके अलावा पूर्वांचल के मतदाता एकतरफा मतदान करते हैं।

सपा से नाराज मतदाताओ को अपनी ओर करना चाहती है भाजपा

up election 2017: BJP needs more efforts in the East
2012 में अगर भाजपा सपा को कृपा बरसाने लायक माना तो इससे पहले यानी 2007 में वह बसपा के साथ पूरी शिद्दत से खड़े हुए थे। उदाहरण के लिए आजमगढ़ लेते हैं। 2012 में सपा ने जिले की 10 में से नौ सीटें जीती थीं, जबकि यहां 2007 और 2002 में बसपा को क्रमश: छह और पांच सीट मिली थीं। सपा दूसरे नंबर पर थी।

2012 में सपा को सात में से छह सीटें देने वाले गाजीपुर में 2007 में बसपा के छह प्रत्याशी जीते थे। मिर्जापुर में 2002 और 2007 के चुनाव में बसपा ने पांच में से तीन सीटें कब्जाई थीं। 2012 में जरूर उसे एक सीट मिली और तीन पर सपा प्रत्याशी विजयी रहे। इसी तरह 2012 में जौनपुर के मतदाताओं ने सपा के नौ में से सात उम्मीदवारों को विधानसभा भेज दिया, जबकि 2007 में इसी जिले की 10 में से पांच सीटों पर बसपा का बोलबाला रहा था। बलिया का भी उदाहरण कुछ ऐसा ही है।

सपा ने 2012 में सात में से पांच सीटें हासिल की थीं, जबकि 2007 में बसपा के छह प्रत्याशी आसानी से जीत गए। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी ज्यादातर संसदीय क्षेत्रों में बसपा को मिले मतों का प्रतिशत दूसरे नंबर पर था। अब पूर्वांचल के चुनावी समर में बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने का वादा कर दिया है तो भाजपा की चुनौती और बढ़ गई है।

भाजपा की पूरी कोशिश है कि सपा से नाराज मतदाता बसपा की ओर देखने के बजाय उसके पक्ष में लामबंद हो जाएं। यही नहीं, सपा के आपसी विवाद और मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव की सीमित भागीदारी का भी भाजपा फायदा उठा रही है।

 

मुसलमानों को लुभाने के लिए दर्जन मुसलमान उम्मीदवार चुनाव में उतारा

up election 2017: BJP needs more efforts in the East

एक दिन पहले सपा और कांग्रेस नेताओं को पूर्वांचल में आना शुरू हुआ है। फिर भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कोई कार्यक्रम अब तक तय नहीं हो पाया है। कांग्रेस का ध्यान वाराणसी में राहुल गांधी रोड शो कराने से ज्यादा नहीं लग रहा है। हालांकि अब तक यह भी तय नहीं हो पाया है।

पूर्वांचल पर भाजपा के जोर लगाने का एक और भी कारण है। सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा ने गोरखपुर-बस्ती समेत पूर्वांचल के मुसलमान मतदाताओं को लुभाने के लिए करीब एक-एक दर्जन मुसलमान उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।

बसपा ने इसी बेल्ट से ताल्लुक रखने वाले पूर्व सांसद अफजाल अंसारी को स्टार प्रचारक घोषित कर दिया है। तत्कालीन कौमी एकता दल के बसपा में विलय के बाद उनके परिवार को सबसे ज्यादा टिकट इसलिए दिए हैं,

ताकि पूर्वांचल की 20 सीटों पर नतीजों को प्रभावित किया जा सके। नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कार्यक्रम तय हो चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को इसी काम में लगा दिया है। हालांकि सपा के फायर ब्रांड नेता आजम खान और कद्दावर नेता अहमद हसन के दौरे अब तक तय नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed