फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Cabinet Expansion: CM Shivraj Chauhan wants it before 31 may, wait BJP President JP Nadda permission

शिवराज ने 31 मई से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की जताई इच्छा, राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुमति का इंतजार

Sun, 24 May 2020 11:11 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 24 May 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Cabinet Expansion: CM Shivraj Chauhan wants it before 31 may, wait BJP President JP Nadda permission
Shivraj Singh Chouhan (File photo) - फोटो : ANI

कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद से मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। हालांकि, ऐसे आसार हैं कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। मंत्री पद के लिए दावेदार माने जाने वाले नेताओं का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने का दौर जारी है। 

विज्ञापन


बैठकों के इस दौर के बीच, मुख्यमंत्री ने उन्हें संकेत दिया है कि 31 मई से पहले तक मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है, लेकिन इसके लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति की जरूरत पड़ेगी। माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा इसकी पहल कर सकते हैं। पार्टी से संकेत मिलने के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट उपचुनाव की तैयारी में जुट गया है। गौरतलब है कि अभी शिवराज कैबिनेट में सिंधिया गुट के तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को ही मंत्री बनाया गया है। 
विज्ञापन


प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव बाकी हैं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले बिसाहूलाल सिंह, एंदल सिंह कंसाना, हरदीप डंग और रणवीर जाटव को भी मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, अन्य पूर्व विधायकों ने पिछले दो दिनों में सीएम से मुलाकात कर करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपये के काम की जानकारी दी है। दूसरी तरफ, इमरती देवी और प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को मुख्यमंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। भाजपा में मंत्री पद के दावेदार माने जा रहे अरविंद भदौरिया भी शाम को पार्टी कार्यालय पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय संगठन ने लॉकडाउन 4.0 के लागू होने के बाद कहा था कि इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा। 31 मई को लॉकडाउन 4.0 समाप्त होने वाला है। इसके बाद स्थिति के सामान्य होते ही, जून के पहले सप्ताह में मंत्रिमंडल के विस्तार को मंजूरी दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed