लोकसभा चुनाव 2019 की जंग के दौरान जिस एक सीट पर पूरे देश की नजर रहेगी वो है जयपुर ग्रामीण सीट। ये सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी।इसमें कुल आठ विधानसभा सीटें आती हैं जिनमें कोटपुतली, विराटनगर, शाहपुरा, फुलेरा, झोटवारा, जामवा रामगढ़ और बनसुर शामिल हैं। ये सीट अपने उम्मीदवारों की वजह से बेहद खास बन गई है।
राठौड़ बनाम पूनिया: जयपुर ग्रामीण में दिग्गज खिलाड़ियों की जंग, कौन मारेगा बाजी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठौड़ ने सी पी जोशी को हराया था
जयपुर ग्रामीण सीट पर करीब 19,33000 मतदाता हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में राठौड़ ने कांग्रेस के दिग्गज नेता सी पी जोशी को तीन लाख से भी ज्यादा वोटों से हराया था। राठौड़ को 632930 वोट जबकि जोशी को 300034 वोट मिले थे। यहां कुल वोटिंग रही थी 59.77 फीसदी। राठौड़ को प्रचंड जीत का इनाम मंत्रिपद के रूप में मिला भी। इससे पहले 2009 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लाल चंद कटारिया ने भाजपा के राव राजेंद्र सिंह को 52 हजार वोटों से हराया था।
कृष्णा पूनिया
कृष्णा पूनिया ने 2018 में सादुलपुर से विधायक चुनी गई थीं। उनकी निगाहें जाट मतदाताओं पर लगी हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि पूनिया एक मजबूत उम्मीदवार साबित होंगी क्योंकि हाल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जयपुर ग्रामीण की आठ सीटों में से छह सीटों पर कब्जा जमाया था। उनका कहना है कि वह रोजाना 35 सभाएं करती हैं। वह खुद को किसान की बेटी बताती हुई वोट मांग रही हैं।
राज्यवर्धन राठौड़
वहीं, राज्यवर्धन का कैंपेन व्यवस्थित नजर आता है और वह प्रचार के दौरान हाईटेक तरीकों का भी इस्तेमाल करते हैं। वह नारंगी रंग की एसयूवी में गांवों का दौरा करते हैं। कार पर कमल का फूल के साथ उनकी और पीएम मोदी की तस्वीर नजर आती है। वह सामने की सीट पर बैठकर वॉकी-टॉकी से कार्यकर्ताओं और काफिले को निर्देश देते हैं। उनके काफिले में एक स्कॉर्पियो भी चलती है जिसमें बड़े स्पीकर पर मोदी के चुनिंदा भाषण चलाए जाते हैं। वह एक दिन में करीब 20 जनसभाएं करते हैं।
6 मई को मतदान
डबल ट्रैप शूटर चैंपियन राज्यवर्धन राठौड़ और डिस्कस थ्रो चैंपियन कृष्णा पूनिया के बीच मुकाबला कांटे का हो सकता है। जयपुर ग्रामीण में 6 मई को मतदान होना है। यह सीट कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। खास तौर पर भाजपा के लिए क्योंकि उसका एक मंत्री इस सीट से चुनाव लड़ रहा है और वह भाजपा की युवा पीढ़ी का चेहरा भी है।