फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi University Got 18th Rank in Government University Ranking of Education World

उपलब्धिः एजुकेशन वर्ल्ड की गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी रैंकिंग में पंजाबी यूनिवर्सिटी को 18वां स्थान

Mon, 01 Jun 2020 02:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 01 Jun 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Punjabi University Got 18th Rank in Government University Ranking of Education World
पंजाबी यूनिवर्सिटी - फोटो : फाइल फोटो
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी को राष्ट्र स्तर पर हुए एक सर्वेक्षण में समूचे भारत की सरकारी यूनिवर्सिटियों में 18वें, जबकि पंजाब की यूनिवर्सिटियों में पहला स्थान हासिल हुआ है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में ऐसा स्थान पाकर यूनिवर्सिटी ने अपने आप में एक इतिहास रचा है।
विज्ञापन


एजूकेशन वर्ल्ड नामी संस्थान के मई अंक की कवर स्टोरी ई डब्लयू इंडिया गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2020-21 में देश की सर्वोत्तम 150 यूनिवर्सिटियों की एक सूची तैयार की गई है, जिसमें पंजाबी यूनिवर्सिटी की शानदार अकादमिक प्राप्तियों को मुख्य रखते हुए इसको देश भर में 18वें स्थान पर रखा गया है।
विज्ञापन


वीसी डा. बीएस घुम्मन ने बताया कि इस सर्वेक्षण में कुल 1300 अंक तय किए गए थे, जिसमें 993 अंक हासिल करके पंजाबी यूनिवर्सिटी की ओर से यह शानदार स्थान हासिल किया गया है। इस सर्वेक्षण में गुणवत्ता जांचने के लिए विभिन्न 10 श्रेणियों को इन अंकों के लिए आधार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें कंपीटेंसी आफ फैकेल्टी यानी अध्यापन कुशलता, फैकेल्टी वेलफेयर एंड डेवलपमेंट, शोध, पाठ्यक्रम और अध्यापन विधियां, इंडस्ट्री इंटरफेस, प्लेसमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर एंड फैसिल्टी, लीडरशिप/गर्वनेंस क्वालिटी और रेंज आफ प्रोग्राम शामिल हैं।


डीन अकादमिक मामले डॉ. गुरदीप सिंह बत्तरा ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है। राष्ट्र स्तर की ऐसी रैंकिंग से पीयू का नाम खोज व अकादमिक क्षेत्र में देश की बड़ी यूनिवर्सिटियों में शामिल हो गया है। रजिस्ट्रार डॉ. मनजीत सिंह निजर ने भी इस प्राप्ति पर सभी को बधाई दी।

कहा कि पिछले समय दौरान उठाए सही कदमों ने पीयू के पहचान के दायरे को और विशाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed