फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Water, railway, track, rail traffic affected, Pathankot.

रेलवे ट्रैक पर आया पानी, रेल यातायात प्रभावित

Thu, 07 Aug 2014 10:48 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Thu, 07 Aug 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
Water, railway, track, rail traffic affected, Pathankot.
डमटाल के पास बुधवार शाम बरसात का पानी रेलवे ट्रैक पर आ गया। रेलवे ट्रैक के बीच पानी जमा होने के कारण जम्मू से दिल्ली व अन्य प्रदेशों के लिए चलने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। ट्रैक की स्थिति ठीक न होने के कारण रेलगाड़ियों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन


इस बीच  रेल सेक्शन करीब आधा घंटा बंद रहा। इस बीच गाड़ियों को सुजानपुर, माधोपुर, कठुआ, घगवाल, हीनानगर व सांबा सरीखे रेलवे स्टेशनों पर रोका गया। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीडब्ल्यूआई प्रदीप कुमार ने बताया कि फाटक संख्या सी-142 के पास की पहाड़ियों से बरसात के पानी का बहाव बुधवार की शाम अचानक तेज हो गया था। यही वजह था कि रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गया।
विज्ञापन


ऐसे में बुधवार रात साढे़ 10 से 11 बजे तक ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया था। आखिरकार पानी कम होने के बाद रात के वक्त गुजरने वाली रेलगाड़ियों को महज 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed