{"_id":"70a0613807a4048998912565df8d3a51","slug":"the-protagonists-have-become-careless","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेपरवाह हो गए हैं सत्ताधारी लोग : प्रमोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेपरवाह हो गए हैं सत्ताधारी लोग : प्रमोद
पठानकोट
Updated Sun, 24 Nov 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से रविवार को पठानकोट में पथ संचलन किया गया। इस अवसर पर पथ संचलन में कदम ताल करते स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई। इससे पहले चिल्ड्रन पार्क में संघ के विभाग संघ चालक अशोक महाजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ के विभाग प्रचारक प्रमोद कुमार बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित हुए। भगवा ध्वज के आगे स्वयंसेवकों ने प्रणाम किया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती का आह्वान किया।
प्रमोद कुमार ने कहा कि संघ की स्थापना 1925 में हुई थी और तब से संघ देश की सेवा और एकजुटता को कायम रखने में जुटा है। उन्होंने कहा कि शाखाओं में ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्वयंसेवकों की उपस्थिति उसकी मजबूती को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि आज देश कई प्रकार की चुनौतियों का सामना कर रहा है। इनसे निपटने के लिए सबको आगे आना चाहिए।
किसी का नाम लिए बिना प्रमोद कुमार ने कहा कि सत्ताधारी लोग बेपरवाह हो गए हैं और देश उन्नति के बजाय अवन्नति के रास्ते पर चला रहा है। इससे देश की एकता को खतरा पैदा हो गया है। संघ देश और समाज की एकता के लिए हमेशा तत्पर रहा है। इसके बाद पथ संचलन निकाला गया जो चिल्ड्रन पार्क से शुरू होकर डलहोजी रोड, गाड़ी अहाता चौक, सलारिया चौक, वाल्मीकि चौक, रेलवे रोड से वापस गांधी चौक, डाक खाना चौक, मेन बाजार, गाड़ी अहाता चौक और डलहोजी रोड से होकर दोबारा पार्क में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
पथ संचलन में सबसे से आगे स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में स्वयंसेवक को गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया।
उनके पीछे हाथों में लाठी लिए स्वयंसेवक कदम ताल करते चल रहे थे। पथ संचलन में बैंड की धुनों के साथ स्वयंसेवकों ने देशभक्ति का आह्वान किया। इस मौके पर आरएसएस के जिला संघ चालक प्रेम डोगरा, विभाग कार्यवाह चंद्रशेखर, विधायक अश्वनी शर्मा, डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, बाल सुरक्षा आयोग के चेयरमैन स्वर्ण सलारिया, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सतीश महाजन, एसके पुंज, नगर कार्यवाह रविंदर महाजन, नगर प्रचार प्रमुख अनिल महाजन, मंडल कार्यवाह रामकृष्ण महाजन समेत भारी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।
बीच पथ संचलन नेताओं को थकावट
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को निकाले पथ संचालन में भाजपा के कई नेता शामिल हुए। लोकसभा चुनाव अभी काफी दूर हैं और उससे पहले लोकसभा सीट के लिए टिकट की चाहत रखने वाले भाजपा के बड़े नेता पथ संचलन में कदम ताल करते नजर आए। लेकिन, कदम ताल करते वक्त उन नेताओं को थकावट महसूस होना शुरू हो गई और उन्हें मोटरसाइकिल का सहारा लेना पड़ रहा।