फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   The law does not approve

एक सौ दस साल पहले बने कानून का विरोध

Sun, 24 Nov 2013 10:42 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Sun, 24 Nov 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
The law does not approve
सेना के आयुध भंडार की एक हजार मीटर क्षेत्र में आते घरों और कामर्शियल इमारतों को बचाने के लिए जिला बचाओ संघर्ष समिति की ओर से रविवार को एबी कॉलेज रोड के महाजन फार्म में बैठक की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि सेना के आयुध भंडार के एक हजार मीटर दायरे में आते घरों और कामर्शियल इमारतों को बचाने के लिए जिला बचाओ संघर्ष समिति ने जो बीड़ा उठाया है, इसमें वह उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आते करीब 190 लोगों को न्यायपालिका द्वारा नोटिस भेजा गया है, लेकिन जिला बचाओ संघर्ष समिति को चाहिए कि वह एक बार इस एरिया का सर्वे करे, ताकि और कोई घर या कामर्शियल इमारत इसके घेरे में तो नहीं है।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि जब 1903 में यह कानून लागू हुआ था, तो भारत की कुल आबादी 25 करोड़ थी। अब आबादी बढ़कर सवा अरब हो गई है। उन्हाेंने कहा कि इस कानून को लागू हुए 110 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन तब प्रशासन को याद नहीं आया जब इन जगहों की रजिस्ट्री करवाई गई थीं। आज सरकार यह कानून लोगों पर लागू कर रही है, जो गलत है। उन्होंने क्षेत्र के विधायक से अपील की कि इस मामले को मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल के ध्यान में लाएं, ताकि इस घेरे में आए लोग बेघर न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बचाओ संघर्ष समिति के प्रधान एवं चेयरमैन राजेश शर्मा ने बताया कि एक्ट 1903 के तहत आयुध भंडार के सेंटर एरिया से एक हजार मीटर, जबकि बाउंड्री एरिया से 300 मीटर एरिया में रोक लगाना जरूरी है, लेकिन सेना की ओर से बाउंड्री लाइन से एक हजार मीटर परिधि क्षेत्र में किसी भी मकान का निर्माण न करने पर रोक लगाई जा रही है। यदि इस क्षेत्र के लोगों को यहां से उजाड़ना ही है, तो इन लोगों को भी हरियाणा के पैटर्न पर मुआवजा दिया जाए, ताकि ये लोग अपना नया आशियाना बना सकें। उन्हाेंने कहा कि अगर उनकी इस समस्या का हल नहीं करती है तो संघर्ष किया जाएगा।


इस अवसर पर एसएस बावा, एलआर सोढ़ी, नरेश अरोड़ा, जनक सिंह, विजय पासी, राकेश वडैहरा, दविंदर मल्होत्रा, अश्वनी पुरी, सुनील महाजन, कुलदीप सिंह, त्रलोक नंदा, सतीश महिंद्रू, मनिंदर सिंह, आशु अग्रवाल, राजेश शर्मा, संदीप चावला, रजनीश, सुरेश, अश्वनी पुरी, नीरज महाजन, कुलदीप सिंह, भारत महाजन, दिनेश पुरी और सुरेश महाजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed