फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   The Congress will bring together the challenge

कांग्रेस को एक मंच पर लाना होगी चुनौती

Sun, 29 Dec 2013 03:49 PM IST
अमर उजाला,पठानकाेट
अमर उजाला,पठानकाेट Updated Sun, 29 Dec 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
The Congress will bring together the challenge
पठानकोट। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की सूची जारी होने और अनिल विज को जिला प्रधान बनाए जाने के बाद जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इन दिनों जिले में प्रताप बाजवा गुट पूरी तरह से हावी दिख रहा है। बाजवा के करीबी आठ समर्थकों को जहां नई कार्यकारिणी में जगह दी गई है, वहीं डा. अश्विनी कुमार के एक भी समर्थक को प्रदेश की नई कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन


जिला प्रधान बने अनिल विज बाजवा गुट के ही है, जबकि केंद्रीय मंत्री पद गंवाने के बाद राज्यसभा सदस्य डॉ. अश्विनी कुमार लोकसभा हल्का गुरदासपुर में भी अपना वर्चस्त खोते दिख रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जहां विभिन्न जिलों से बाजवा समर्थकों को समायोजित किया है। वहीं, गुरदासपुर से डॉक्टर अश्विनी कुमार को दरकिनार कर दिया है।
विज्ञापन


माना जा रहा है डॉक्टर अश्विनी कुमार पर लगे आरोपों और उसके बाद उनके हाथ से छीने गये मंत्री पद के बाद कांग्रेस आलाकमान पूरी तरह से सतर्क है। हाईकमान की ओर से जारी की गई सूची का सीधा लाभ बाजवा के करीबियों को हुआ। जिले में अनिल विज को जिला प्रधान बनाने के साथ-साथ आठ अन्य नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोकसभा चुनाव में बाजवा गुट निभाएगा अहम भूमिका
किसी समय गुरदासपुर में सबसे ताकतवर माने जाने वाले डॉ. अश्विनी कुमार गुट प्रत्येक चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाता था। अब हालात बदलने के बाद लोकसभा चुनाव में बाजवा गुट ही अपनी अहम भूमिका निभाएगा। डा. अश्विनी कुमार के गुट के कमजोर होने के कई कारण और भी हैं। उनके गुट से कई ऐसे नेता जुड़े थे जो परिस्थिति को बदलने का दम रखते थे, लेकिन विधानसभा चुनाव में इन नेताओं को डॉ. अश्विनी कुमार का सहारा नहीं मिला। इससे ज्यादातर नेता अश्विनी कुमार से नाराज हो गये। डॉ. अश्विनी कुमार गुट के कमजोर होने के पीछे यह भी एक बड़ा कारण बताया जा रहा है।

पार्टी कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाना होगी चुनौती
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल विज को जिला कांग्रेस प्रधान बनाए जाने से जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जिला प्रधान का पद पार्टी का सबसे अहम पद है। अब अनिल विज के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती गुटों में बंट चुकी कांग्रेस को एक मंच पर लाने की होगी। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक कांग्रेस यदि एक मंच पर एकत्रित हो जाए तो वे आगामी चुनावों में अपने प्रतिद्विंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। कांग्रेस के पहले जिला प्रधान अनिल विज का कहना है कि उनकी प्राथमिकता जिले में कांग्रेस को मजबूत करना होगा, सबसे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को एकता सूत्र में बांधकर पठानकोट में संगठन को मजबूत किया जाएगा।

इनको मिली नई कार्यकारिणी में जगह   
 पंजाब प्रधान प्रताप बाजवा के निर्देश के तहत कार्यकर्ताओं की एकजुटता को प्राथमिकता दी जाएगी, रुठों को मनाने की कवायद शुरू की जाएगी और संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।
रमन भल्ला, सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष
पंजाब प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने उन्हें सचिव पद देकर उनकी जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ा दिया है वे अपनी जिम्मदारी का निर्वाह पूरी ईमानदारी से करते हुए कार्यकर्ताओं का एकजुट करेंगे।
विनय महाजन प्रदेश सचिव
जैसी उम्मीद थी वैसा ही हुआ। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए हाईकमान ने नए व पुराने चेहरे के मेल के साथ साथ सभी को संतुष्ट किया गया है। उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
अनिल दारा, प्रदेश सचिव
प्रदेश प्रधान की मंशा साफ है कि आगामी चुनाव को देखते हुए सभी को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया जाए ताकि कार्यकर्ताओं में विरोध और विद्वेष की भावना को कम किया जा सके। नई कार्यकारिणी में उन्हें जगह देकर उन्हें भोआ हल्का में कांग्रेस हाईकमान ने जो मान दिया है वे उसके लिए सदैव पार्टी का आभारी रहेंगे।
रुमाल चंद, प्रदेश सचिव
प्रताप सिंह बाजवा की दूर दृष्टि की सोच से जो कार्यकारिणी बनाई गई है वे पूरी तरह से परिपक्व सोच का ही नतीजा है। जिले के जिन नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में समायोजित किया गया है। वे सभी पार्टी को और ज्यादा मजबूत करने में जुट जाएंगे।
दविंदर दर्शी प्रदेश सचिव
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले घोषित की गई प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी से कांग्रेसियों में काफी उत्साह है। इस कार्यकारिणी में सभी नेताओं को स्थान दिया गया है और बाजवा की सोच के तहत तैयार की गई यह सूची कांग्रेस को मजबूत बनाने की पहली सीढ़ी है।  
 दिनेश महाजन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
जो जिम्मेदारी कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें सौंपी है, उसके तहत वे लोकसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रधान ने जो भी निर्देश दिए हैं उसके तहत पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजमोहन पुरी
प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में कांग्रेस राज्य में मजबूत हुई है और अब नई कार्यकारिणी में जिले के कांग्रेसी नेताओं को जगह देकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य किया है।
रमेश टोला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed