{"_id":"b60998810f199065a4272d757c444103","slug":"smugglers-nabbed-freed-nine-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्कर दबोचा, नौ पशु मुक्त करवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्कर दबोचा, नौ पशु मुक्त करवाए
सुजानपुर (पठानकोट)
Updated Tue, 03 Dec 2013 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से नौ पशुओं को तस्करों के कब्जे से मुक्त करवाया। डीएसपी रूरल-2 मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने डिफेंस रोड माधोपुर में नाका लगाया था।
शिव सेना बाल ठाकरे के प्रधान योगराज शर्मा को डिफेंस रोड के रास्ते जम्मू-कश्मीर में पशुओं की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। योगराज की सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने डिफेंस रोड पर दबिश दी और सड़क के एक तरफ नौ बैलों को बंधा हुआ पाया।
पुलिस देखकर दो तस्कर बिना नंबर की अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। डीएसपी ने बताया कि उक्त आरोपियों में माधोपुर निवासी बशीर को पुलिस ने छापामारी करके गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी राजू अभी फरार है। डीएसपी ने बताया कि उक्त दोनों तस्कर अपने साथियों के साथ मिलकर पंजाब, हिमाचल प्रदेश से बैल तथा गायों को चोरी करके माधोपुर में अपने डेरे में जमा करते और बाद में रावी दरिया के रास्ते से जेंडके में काटने की नीयत से लेकर जाते थे। डीएसपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ चोरी और पशु क्रूरता एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि राजू की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।