फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   punjab, pathankt, church

बीरशेबा चर्च ऑफ गाड में धूमधाम से मना क्रिसमस

Fri, 25 Dec 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Fri, 25 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
punjab, pathankt, church
मिशन रोड स्थित बीरशेबा चर्च ऑफ गाड में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


चर्च में विशेष कार्यक्रम चर्च यूथ कमेटी के प्रधान रमन कुमार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि चर्च के पास्टर ईजे जॉन और विशेष रूप में पास्टर सन्नी व पास्टर अपूर्वा पहुंचे। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्हे बच्चाें और युवाओं ने रंगारंग प्रस्तुति नाटक, गीतों, नृत्याें आदि के रूप में दी। पास्टर सन्नी, पास्टर अपूर्वा ने क्रि समस के बारे में बताया। कार्यक्रम में चर्च यूथ कमेटी द्वारा पास्टर ईजे जॉन् को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

युवाओं की ओर से पेश ‘अच्छाई व बुराई का युद्ध’ नाटक हर किसी के  आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा परमेश्वर के वचनाें के अनुसार चलने वाली औरत रूथ की जीवनी पर भी एक नाटक पेश किया गया जिसे हर किसी ने सराहा। नन्हे-मुन्हों के ‘मेरा यीशू आया’ गीत पर नृत्य को हर किसी ने सराहा।

पास्टर ईजे जॉन ने क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि परमेश्वर ने सबको एक दूसरे से प्रेम करने का संदेश दिया है। हमें दूसरों को खुश रखना चाहिए दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए सदा तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर सचिव राजेश, कैशियर रमेश, रवि कुमार, राकेश, राजकुमार, शिंगारा, रोहिनी, समायरा, रिंपी, रमेश, सोनू, टिंकू, रमन ठाकुर, राजीव भटटी, विपुल हंस, विजय, साहिल, निखिल उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed