फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   promote, state, committees, 15 days, Minorities Commission Chairman, Punjab, Batala

प्रदेश में भाईचारे को बढ़ावा देंगी पीस कमेटियां

Wed, 25 Jun 2014 10:51 PM IST
बटाला।
बटाला। Updated Wed, 25 Jun 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
 promote, state, committees, 15 days, Minorities Commission Chairman, Punjab, Batala
प्रदेश में अमन शांति का माहौल बनाने के लिए प्रयास के तहत जिला स्तर पर पीस कमेटियाें का गठन किया जाएगा। इन कमेटियों में अल्पसंख्यक वर्ग के प्रतिनिधियों के साथ-साथ हर वर्ग का प्रतिनिधित्व शामिल किया जाएगा। यह विचार बुधवार को श्री हरगोबिंदपुर पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग पंजाब के चेयरमैन मुनौव्वर मसीह के हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यहां अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों की शिकायतें सुनीं। इस बीच पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुनौव्वर मसीह ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इन कमेटियों के गठन का आदेश जारी किया है। आगामी 15 दिनों के अंदर इन कमेटियों का गठन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कब्रिस्तानों की जमीन के लिए विशेष फंड
उन्होंने कहा कि इन कमेटियों से पंजाब में अमन शांति और भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा। मुनौव्वर मसीह ने बताया कि पंजाब सरकार के पास ईसाई और मुस्लिम भाईचारे के कब्रिस्तानों का मुद्दा उठाया गया था। मुख्यमंत्री ने उनको भरोसा दिलाया है कि इस बार के बजट में कब्रिस्तानों की जमीन खरीदने के लिए विशेष फंड रखा जाएगा। जिन शहरों में कब्रिस्तान नही हैं, वहां कब्रिस्तान बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आयोग के पास कब्रिस्तानों पर नाजायज कब्जों के संबंध में शिकायतें पहुंची हैं। ऐसे मामलों में कार्रवाई करते हुए सरकार और प्रशासन की ओर से इन कब्जों को हटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर और गुरदासपुर में बनेगा मसीह भवन
 मुनौव्वर मसीह ने कहा कि सरकार ने अमृतसर में मसीह भवन बनाने के लिए 1695 वर्ग गज जगह अलाट करने की सहमति प्रगट की है।  इस उद्देश्य के लिए 25 लाख रुपये सूबा सरकार द्वारा पहले ही जारी किए जा चुके हैं। गुरदासपुर में मसीह भवन के लिए 10 लाख रुपये देने का ऐलान सरकार द्वारा किया गया है। इस अवसर पर तहसीलदार बटाला अरविंदरपाल सिंह, डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर परमिंदर सिंह के अलावा विभिन्न विभागों केे अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed