फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Procurement arrangements REVIEWS

धान खरीद प्रबंधों का जायजा लिया

Sun, 20 Oct 2013 10:22 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Sun, 20 Oct 2013 10:22 PM IST
विज्ञापन
जिला पठानकोट की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों ने 19 अक्तूबर तक 4402 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। यह जानकारी विधायक अश्वनी शर्मा और डिप्टी कमिश्नर सिब्बन सी. ने नंगलभूर मंडी में धान खरीद संबंधी प्रबंधों का जायजा लेने के दौरान दी।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि खरीद किए गए धान में पनग्रेन विभाग द्वारा 1806 मीट्रिक टन, मार्कफेेड ने 220 मीट्रिक टन, पनसप ने 872 मीट्रिक टन, पंजाब एग्रो ने 706 मीट्रिक टन, पंजाब वेयर हाउस कारपोरेशन ने 690 मीट्रिक टन और एफसीआई ने 108 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत दी कि वे ईमानदारी तथा मेहनत के साथ कार्य करें, ताकि मंडियों में आने वाले किसानों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या पेश आती है तो वे उसका जल्दी से समाधान करें। इस मौके पर डीसी ने कहा कि पिछले वर्ष 50488 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई  थी और इस वर्ष 56547 मीट्रिक टन धान की खरीद करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मंडियाें में धान को साफ कर और सुखा कर लाएं,  ताकि धान बेचने में दिक्कत न हो। इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन अनिल वासुदेवा, जिला खुराक व सप्लाई कंट्रोलर मंगल दास, इंस्पेक्टर पलमिंदर सिंह, नसीब सिंह, विपिन सिंह पठानिया और अवतार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed