फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Power, crisis, Gurdaspur, electricity

गुरदासपुर में गहराया बिजली संकट

Sat, 12 Jul 2014 10:25 PM IST
गुरदासपुर।
गुरदासपुर। Updated Sat, 12 Jul 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
Power, crisis, Gurdaspur, electricity
जिले में पिछले दो दिनों से बिजली संकट गहरा गया है। लगातार दो दिनों से करीब आठ घंटे के कट के कारण लोेग परेशान हैं। बिजली के कटों से व्यवसाय और कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में सरपल्स बिजली का दावा झूठा साबित हो रहा है।
विज्ञापन


बिजली सप्लाई बेहतर न होने का खामियाजा किसानों को भी भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि इस बार बारिश कम होने से धान की फसल को सिंचाई की आवश्यकता है। बिजली के अभाव में फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। सानों का कहना है कि यदि बरसात नहीं हुई और खेतों की सिंचाई ठप रही तो फसल सूखने के कगार पर पहुंच जाएगी। यहीं हाल रहा तो इसमें कोई दो राय नहीं कि इस बार जिले को बहुत जल्द सूखा घोषित करने की जरूरत होगी।
विज्ञापन


बिजली के बिना शहर के बाजारों की रौनक भी प्रभावित हो रही है। कई दुकानदारों ने बताया कि दिन में सात से आठ घंटे बिजली के कट लगने से उन्हें अपना कारोबार चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई कई दिनों से बिजली के आभाव के कारण काम बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें लग रहा है कि अगर हालत ऐसे ही रहे तो अपना व्यवसाय चौपट हो जाएगा,  क्योंकि उनका पूरा व्यवसाय बिजली पर ही निर्र्भर है। शनिवार को भी बिजली के कटों के कारण बैंकिंग सेवाओं व औद्योगिक संस्थानों में भी लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed