{"_id":"32b7b06a2cef70708176993630c0464f","slug":"people-of-punjab-want-change-ashwin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलाव चाहती है पंजाब की जनता : अश्वनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलाव चाहती है पंजाब की जनता : अश्वनी
पठानकोट ।
Updated Sun, 17 Aug 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश महाजन पम्मी कल भी सिटी प्रधान थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। जब तक पार्टी हाईकमान की ओर से उन्हें पद से हटाया नहीं जाता, तब तक राकेश महाजन पम्मी ही कांग्रेस के सिटी प्रधान रहेंगे। यह बात पूर्व कानून मंत्री डा. अश्वनी कुमार ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्रेस वार्ता के दौरान कही। यहां पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
उन्हाेंने बताया कि वह आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए वे विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इसके तहत उन्होंने जिले के कई इलाकों का दौरा किया। उन्हाेंने बताया कि इन तीन दिनों के भीतर गुरदासपुर, सुजानपुर, दीनानगर व इसके अधीन आने वाले सभी क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया।
इसके अलावा उन्हाेंने एक करोड़ 10 लाख रुपये की ग्रांट विभिन्न पंचायतों को विकास के लिए दिए। उन्हाेंने कहा कि पंजाब की जनता अब सियासी बदलाव चाहती है। आगामी चुनावों में कांग्रेस सभी सीटों पर अपना कब्जा करेगी और विरोधी पार्टियों को मुंह तोड़ जवाब देगी। राज्य में कांग्रेस को दोबारा सता में लाने के लिए पार्टियों में चल रही गुटबाजी व कमजोरियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस हाईकमान के पास पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रत्येक कार्य बात की रिपोर्ट है। पिछले बजट में यूपीए सरकार की नीतियों को आगे बढ़ाया है, जोकि यूपीए के पक्ष में है। बेरोजगारी, गरीबी व भ्रष्टाचार के घेरे में आए देश को इन सभी समाजिक बुराईयों से कब निजात मिलेगी, इसके लिए देश का प्रत्येक नागरिक प्रतीक्षा कर रहा है, कि कब देश में अच्छे दिन आने वाले है।
उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंद्र सिंह पार्टी के ऐसे सीनियर नेता है, जो सोच-समझ कर ही अपना जवाब देते हैं। जिसके कारण आज पार्टी पंजाब में टिकी हुई है। पार्टी दोबारा संगठात्मक ढंग से एकजुट होकर चुनावों के दौरान सत्ता में आएगी। इस मौके पर उनके साथ राकेश महाजन पम्मी, चौधरी राजबीर सिंह, अश्विनी पुरी, गोपाल महाजन, पूर्व पार्षद जुगल, बंसी लाल शर्मा, बलदेव राज, वेद प्राशर, रंजीत सिंह, अवतार सिंह, शाम चड्डा, अनिता धार, प्रबोध काटल सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।