{"_id":"50e72b1c981d6535dec230579b59b200","slug":"pathankot-amritsar-journey-long-route-toll-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट-अमृतसर के सफर पर भी सताएगा टोल टैक्स का भूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट-अमृतसर के सफर पर भी सताएगा टोल टैक्स का भूत
पठानकोट।
Updated Wed, 09 Jul 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट से अमृतसर तक राष्ट्रीय राजमार्ग नं.15 पर सफर के दौरान जल्द ही वाहन चालकों को टोल टैक्स अदा करना होगा। 110 किलोमीटर लंबे मार्ग के बीच दो स्थानों पर टोल प्लाजा बनाए गए हैं, जहां वाहन चालकों से 70 से 30 रुपये तक टोल वसूलने की योजना है।
मार्ग का निर्माण कार्य सितंबर माह तक पूरा होने की उम्मीद है। अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग नं.15 का निर्माण कार्य जारी है। 110 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग पर नियमानुसार 24 किलोमीटर के अंतर के बीच पठानकोट के झाकोलाहड़ी और अमृतसर के जैंतीपुर में दो टोल टैक्स बैरियर स्थापित किए गए हैं। दोनों बैरियरों का काम तेजी से जारी है।
पठानकोट के पास झाकोलाहड़ी में टोल बैरियर लगभग पूरा होने को है। वहीं बैरियर पर टोल वसूली के लिए नौ बैरिकेड लगाए गए हैं। हालांकि अभी तक टोल की रकम और वसूली का समय निर्धारित नहीं किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक हाईवे का निर्माण पूरा होने के बाद उस पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही को सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके बाद ही टोल की दर को निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल टोल प्लाजा पर कार व अन्य वाहनों से एक तरफ का 30 और उसी दिन वापसी पर 50 रुपये वसूल करने की योजना है। दूसरी ओर बस-ट्रक से एक तरफ के 70 रुपये लिए जाने हैं। एक मुश्त टैक्स कटाने पर उन्हें 110 रुपये अदा करने होंगे। बैरियर के अधिकारियों के मुताबिक सितंबर तक राजमार्ग बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। ऐसे में अब लोगों को अमृतसर जाने के लिए दो जगह पर टोल टैक्स देना पड़ेगा।
टोल टैक्स के नाम पर सरकारी वसूली जनता के साथ एक तरह की धोखाधड़ी है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जनता को सड़क सरीखी सुविधा मुहैया कराए। बात टैक्स की हो तो आरसीएम बनवाने के दौरान ही वाहन स्वामी से टैक्स वसूल लिया जाता है। इसके बाद अगर टोल टैक्स के रूप में कोई वसूली हो रही है तो उसे गलत ही कहा जाएगा। ऐसा कर सरकार अपनी जिम्मेदारियों से परे जनता को धोखा देने में लगी हुई है।
-कुलभूषण मन्हास, पूर्व अध्यक्ष, बार एसोसिएशन, पठानकोट