फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Pathankot, agile army, police sluggish

पठानकोट में सेना चुस्त, पुलिस सुस्त

Tue, 08 Oct 2013 10:40 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Tue, 08 Oct 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
Pathankot, agile army, police sluggish
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आतंकियों के घुसने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर सेना हाईकमान ने सैनिक छावनियों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पठानकोट में लोकल मिलिट्री अथॉरिटी सुरक्षा को लेकर चौकस हो गई है लेकिन सिविल क्षेत्र में जिला पुलिस के सुरक्षा के बंदोबस्त ढीले पड़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी घटना के बाद जिला पुलिस ने पूरे जिले को सील कर दिया था और जगह-जगह नाके लगाकर जांच अभियान चलाया था लेकिन इस घटना को अभी कुछ दिन ही बीते हैं और चौक-चौराहों से पुलिस नदारद हो चुकी है।
विज्ञापन


 ‘अमर-उजाला’ टीम ने शहर के तमाम उन चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों का दौरा किया  तो यहां से सुरक्षा व्यवस्था गायब मिली। ये वही चौक और इलाके हैं जिन्हें आतंकी घटना के बाद सील कर दिया गया था और जांच अभियान चलाया गया था। अभी भी जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं जारी हैं और बीच शहर की सुरक्षा में ढील शहरवासियों को किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन ही बरती चौकसी
हालांकि पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई आतंकी घटना के बाद जिला पुलिस ने जिला भर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। शहर के प्रत्येक चौक-चौराहे पर नाकाबंदी कर सर्च अभियान चलाया गया था लेकिन, जिला पुलिस का यह अभियान महज कुछ दिन ही चला। जबकि, जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं अब भी जारी हैं। इस दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ढील किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकती है।

इन इलाकों में गायब रही सुरक्षा व्यवस्था
जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना के बाद जिला पुलिस की ओर से शहर के प्रवेश द्वार काठ वाला पुल, खड्डी पुल के पास, नलवा पुल के पास, नवा चक्की ब्रिज, पंगोली चौक, डल्होजी-जालंधर हाईवे सहित अन्य कई स्थानों पर नाकाबंदी की गई थी, लेकिन कई दिन से यहां से सुरक्षा कर्मियों को हटा लिया गया है। दिन और रात को यहां पर कोई पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं होता। रात को पीसीआर भी नहीं दिखती। हालांकि, पीसीआर को रात के समय गश्त के लिए मोटरसाइकिल भी उपलब्ध करवाए गए हैं लेकिन रात को यह मोटरसाइकिल कहां होते हैं या किन इलाकों का दौरा कर रहे होते हैं, इसका कोई पता नहीं चलता। रात को ज्यादातर शहर में सन्नाटा ही दिखाई देता है। कई जगहों पर सुरक्षा कर्मी होते तो हैं, लेकिन वे सुरक्षा के लिहाज से काफी कम हैं।


सेना ने किए पुख्ता इंतजाम
सिक्योरिटी प्लान के बाद आर्मी अथॉरिटी ने सैन्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी है। इस दौरान सेना की कई टीमें गश्त और नाकों पर रहेंगी। इसके अलावा इंटेलीजेंस के जवान सादे कपड़ों में रहेंगे। सैन्य क्षेत्र में घूम रहे किसी व्यक्ति पर जवानों को संदेश हुआ तो उसे भी तुरंत हिरासत में लिया जाएगा। इस सिक्योरिटी प्लान में आर्मी की सभी यूनिटों और आर्मी पुलिस को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी लोगों की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed