{"_id":"d6302f8f5eb81dd50001f2c9e82c56ed","slug":"pathankot-accident-uncle-death-nephew-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ताऊ की मौत, भतीजा गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में ताऊ की मौत, भतीजा गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sat, 26 Dec 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट-सुजानपुर रोड स्थित पावर हाउस कालोनी के पास शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार ताऊ-भतीजा में से ताऊ की मौत हो गई। भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
उनकी पहचान त्रिलोक चंद (75) और तारा चंद (40) दोनों निवासी गांव फूल प्यारा के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि तारा चंद के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई हैं। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक के बेटे कुलदीप ने बताया कि उनका चचेरा भाई तारा चंद और उनके पिता त्रिलोक चंद दोनों पठानकोट में किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में आए हुए थे। संस्कार के बाद देर शाम दोनों स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे कि एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में उनके पिता की मौत हो गई जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने में दी है।
मामले की जांच कर रहे पुलिस थाना सुजानपुर के एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक मौके से फरार है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।