{"_id":"306a7ddd184b13530aaed94305882574","slug":"mp-vinod-khanna-temple-ashapuarni-mata-temple-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद विनोद खन्ना ने आशा पूर्णी मंदिर में टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद विनोद खन्ना ने आशा पूर्णी मंदिर में टेका मत्था
पठानकोट ।
Updated Sun, 03 Aug 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवा कमेटी मंदिर माता आशापूर्णी की बैठक प्रधान विनोद कुमार मल्होत्रा के नेतृत्व में माता आशा पूर्णी मंदिर में हुई। इस अवसर पर सांसद विनोद खन्ना मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। प्रधान विनोद कुमार मल्होत्रा ने बताया कि उनकी मंदिर कमेटी द्वारा हर वर्ष की तरह 7 सितंबर को मां आशापूर्णी जी का 45वां वार्षिक जागरण बड़ी धूम-धाम से मिशन रोड़ स्थित राम लीला ग्राउंड में करवाया जा रहा है।
इसमें उच्च कोटि के कलाकार कंवर ग्रेवाल, लता प्रदेसी व अली ब्रदर्ज मां की भेंटों का गुणगान करेंगे। 9 सितंबर को मंदिर प्रांगण में सूच्ची पूड़ी हल्वा का भंडारा लगाया जाएगा। इस दौरान मुख्यातिथि विनोद खन्ना ने मंदिर में मत्थ टेका और अपने संबोधन में कहा कि माता आशापूर्णी की अपने भक्तों पर बड़ी कृपा है, जो भी उनके दर पर सच्चे मन से जाता है, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता और उसकी मनोकामना पूरी होती है।
इस मौके पर उनके साथ महासचिव कृष्ण गोपाल भंडारी, कोषाध्यक्ष धर्मपाल, रमन भंडारी, विजय कुमार फता सहित अन्य मौजूद थे।