फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   missing, student, body, recover, sujanpur

सुजानपुर से लापता छात्र का शव करोली में मिला

Tue, 23 Feb 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Tue, 23 Feb 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
missing, student, body, recover, sujanpur
सुजानपुर से आठ दिन पहले लापता हुए ग्यारहवीं के छात्र प्रदीप (17) का शव मंगलवार की सुबह करोली क्षेत्र में गढ़ वाली माता मंदिर के पास मिला।
विज्ञापन


पास ही उसकी स्कूटी मिली। छात्र के शव से सूसाइड नोट मिला है। इसमें उसने खुद से परेशान होने की बात लिखी है। वहीं परिजनों ने सूसाइड नोट की लिखावट उसकी होने से इंकार किया है। साथ ही आरोप लगाया है कि अगवा करने के बाद प्रदीप की हत्या की गई है।

सुजानपुर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोट के अनुसार आगे की की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन


गांव मुरादपुर निवासी परिमंद्र सिंह पुत्र दलीप ने बताया उसका भाई प्रदीप एसएमएसडी राजपूत सीनियर सेकेंडरी स्कूल घासमंडी सुजानपुर में ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था। बीती 15 फरवरी से वह स्कूटी लेकर घर से स्कूल गया था। स्कूल के बाद वह ट्यूशन पढ़कर रोजाना शाम साढ़े पांच बजे तक घर लौट आता था। उस दिन देर शाम तक प्रदीप घर नहीं लौटा। इस पर उसकी तलाश शुरू की गई। कोई सुराग न मिलने पर 16 फरवरी को प्रदीप के लापता होने की सूचना सुजानपुर थाने में दी गई। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर प्रदीप की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस को प्रदीप के मोबाइल की अंतिम लोकेशन गढ़ वाली माता मंदिर के पास मिली। इस पर मंगलवार की सुबह पुलिस वहां पहुंची। मंदिर के पास सड़क के एक ओर छात्र की स्कूटी खड़ी थी और दूसरी ओर उसका शव पड़ा था। छात्र के शव की तलाशी में एक सूसाइड नोट भी मिला, जिसमें छात्र ने लिखा कि वह अपने माता पिता से बहुत प्यार करता है और अपने आप से दुखी है। का कहना है कि प्रदीप आत्महत्या नहीं कर सकता। इस घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया है।


सिविल अस्पताल में मृतक के भाई परमिंद्र सिंह व रितश्ेदार राजवीर कौर ने बताया कि सुसाइड नोट की लिखाई प्रदीप की लिखावट से मेल नहीं खा रही है। परिजनों ने आशंका जताई है कि अपहरण करने के बाद प्रदीप की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। एसएचओ सुजानपुर परमवीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों पर अज्ञात लोगाें के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।











विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed