{"_id":"f88d5f2ceb40c77660fc961dd279af73","slug":"kadian-accident-children-village-two-injured-trola-gurdaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादियां में हादसा, बालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कादियां में हादसा, बालक समेत दो की मौत
कादियां (गुरदासपुर)।
Updated Mon, 12 May 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात नजदीकी गांव काहलवां एक बेकाबू ट्राले ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में एक बालक सहित दो की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव काहलवां के सरपंच प्रताप सिंह ने बताया कि ट्राले के चालक ने शराब पी थी। रात करीब पौने ग्यारह बजे उनके गांव काहलवां में मामले से संबंधित ट्राले का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। ऐसे में टाला वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर से जा टकराया। परिणामस्वरूप उसमें सवार एक बच्चे सहित दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
हरचोवाल रोड़ से गांव काहलवां की ओर मुड़ रही ट्रैक्टर पर सवार होकर कुछ लोग तूड़ी का कार्य निपटा कर वापस गांव लौट रहे थे। इसी बीच पीछे से ट्राला नंबर सीजी 07 सी ए 2367 से ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर सवार प्रताप सिंह निवासी काहलवां ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। सिर पर गंभीर चोट के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसी तरह बोनट पर बैठे गुरनाम सिंह तथा उसका भाई सत्ता मसीह भी गिर गये। 11 वर्षीय गुरनाम सिंह ट्राले के नीचे आ गया, जिसके कारण वह भी मौके पर ही मारा गया।
विज्ञापन
जबकि उसका भाई सत्ता मसीह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद ट्राले ने बटाला की ओर से आ रही कार नंबर सीएच 01 एक्स 1344 को भी टक्कर मारी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि उसमें सवार महिला बाल-बाल बचने में सफल रही। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।