{"_id":"8c4f747bfb3f522e200c62697b4a6520","slug":"headmaster-1750-state-schools-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे के 1750 स्कूलों में हेडमास्टर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे के 1750 स्कूलों में हेडमास्टर नहीं
पठानकोट ।
Updated Wed, 06 Aug 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर से हेडमास्टर के पद पर पदोन्नति की अर्जी लिस्ट शिक्षा विभाग द्वारा तीन महीने पहले नेट पर डाल दी गई थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद इसकी फाइलें दबा दी गईं।
इस पर रोष व्यक्त करते हुए गर्वनमेंट टीचर यूनियन के जिला प्रेस सचिव मास्टर हरीश सैनी व प्रधान सतपाल ने बताया कि इस समय पंजाब के हाई स्कूलों में करीब 1750 हेडमास्टर की पोस्टें खाली हैं। सरकार इन पोस्टों पर पदोन्नति के बावजूद नियुक्ति नहीं कर रही है। इससे स्कूल बिना हेडमास्टर के ही चल रहे हैं।
इस संबंध में गणित के अध्यापक भल्ला राम ने शिक्षा विभाग से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी, लेकिन महीने से अधिक समय बीत जाने पर भी शिक्षा विभाग ने यह रिकार्ड नहीं दिया। यह सूचना 23 जून को मांगी गई थी। मामले में सूचना न मिलने पर शिकायत रजिस्टर डाक द्वारा चार अगस्त को पंजाब सूचना कमीशन को भेज दी गई थी। उक्त सभी ने कहा कि हैडमास्टर की पोस्टें जल्द भरी जाएं।