फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Eight suspected dengue patients in Gobindspur

गोबिंदसपुर में आठ संदिग्ध डेंगू मरीज

Fri, 11 Oct 2013 10:44 PM IST
पठानकोट/सुजानपुर
पठानकोट/सुजानपुर Updated Fri, 11 Oct 2013 10:44 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में डेंगू का डंक जहरीला होता जा रहा है। गांव गोबिंदसर में डेंगू का मरीज मिलने के बाद सेहत विभाग की टीम ने गांव के पचास घरों के 281 लोगों की जांच कर डेंगू के आठ संदिग्ध मरीजों के खून के सैंपल लिए हैं। सेहत विभाग की टीम ने उक्त गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन


टीम ने गांवों में स्प्रे कराया और पंचायतों को साफ-सफाई का पक्का बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर गांव में 281 लोगों की जांच कर उनमें से आठ संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए। इसके अलावा विभाग की टीमों ने तीनों गांवों में मच्छर मारने के लिए स्प्रे करवाई। इस मौके पर लोगों को डेंगू के लक्षण और बचाव के तरीके बताए गए। विभाग ने लोगों से अपील की कि घर और आसपास सफाई का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन


कूलरों में पानी जमा न होने दें। घर और छत पर पडे़ टायरों तथा पुरानी चीजों के बीच पानी न जमा होने दें। शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें। हेल्थ इंस्पेक्टर अविनाश शर्मा और रघुबीर चंद ने बताया कि गांव गोबिंदसर में डेंगू बुखार से पीड़ित रोगी पवन कुमार के मिलने पर गांव के लोगों की जांच की गई है, उनमें आठ संदिग्ध मरीजों के खून के सैंपल लिए हैं। इन लोगों को कुछ दिन से बुखार है जो अब तक ठीक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बुखार डेंगू नहीं : स्वास्थ्य विभाग
पठानकोट। शहर के निजी अस्पतालों में एक के बाद एक डेंगू के संदिग्ध मरीजों का आना जारी है। इनमें से तीन संदिग्ध मरीजों की मौत भी गई है जबकि सेहत विभाग उन्हें डेंगू से मौत मानने को तैयार नहीं है। जानकारी के मुताबिक पटेल चौक के पास एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को संदिग्ध मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले वीरवार को दो मरीजों ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। जिला नोडल अफसर डॉ. सुच्चा राम ने बताया कि हर बुखार से पीड़ित मरीज को डेंगू नहीं हो सकता है, मरीज की मौत का कारण और भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों को डेंगू पीड़ित मिलने के बाद जानकारी सेहत विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं। उनके बाकायदा सैंपल लेकर जांच पड़ताल को भेजे जाते हैं। ऐसे में निजी अस्पताल डेंगू मरीज घोषित कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed