{"_id":"2e9be518312af4cb5ed5ea0a128f1ba6","slug":"remand-seven-day-culpret-mobile-map-recover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन के रिमांड पर जासूसी का आरोपी, मोबाइल नक्शा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात दिन के रिमांड पर जासूसी का आरोपी, मोबाइल नक्शा बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
मामून कैंट से बीते सोमवार को हिरासत में लिए गए जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के रहने वाले मजदूर के खिलाफ थाना मामून में जासूसी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को उसे कोट में पेश किया। कोर्ट ने उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
आरोपी से पुलिस ने मोबाइल व एक नक्शा भी बरामद किया है। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से आरोपी मजदूर के रिहायशी इलाके से जीजा-साले को भी गिरफ्तार किए जाने खबर मिली है, जिनसे जेएंडके पुलिस पूछताछ कर रही है।
मामून कैंट में केबल बिछाने के प्रोजेक्ट में मजदूरी का काम कर रहे इरशाद अहमद पुत्र मोहम्मद असलम निवासी हरिमरहोट तहसील सुरनकोट जिला पुंछ, जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान में बैठे लोगों से संपर्क साधने व सैन्य ठिकानों की जासूसी करने के शक में बीते सोमवार को पुलिस व आईबी ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उससे एक मोबाइल व नक्शा भी बरामद किया था। इसके बाद इरशाद के जम्मू कश्मीर स्थित निवास पर भी छापामारी की गई थी। इरशाद बारहवीं पास बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पठानकोट के एसपी डी जसपाल सिंह ने बताया इरशाद से बरामद मोबाइल जांच के लिए साइबर क्राइम ब्रांच में भेज दिया गया है। नक्शे के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा यह गोपनीय मामला है। आरोपी इरशाद को पुलिस थाना मामून प्रभारी राजिंद्र मन्हास की देखरेख में कोर्ट लेकर पहुंची।
थाना प्रभारी ने बताया इरशाद के खिलाफ इंडियन आफिशियल सीक्रेट एक्ट की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट ने आरोपी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर दे दिया है। रिमांड के दौरान पूछताछ में उससे पाकिस्तान भेजी गई जानकारियां जुटाई जाएंगी।
वहीं सूत्रों ने बताया कि आरोपी इरशाद के ही रिहायशी इलाके के जीजा-साले को जेएंडके पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके बैंक खातों में आतंकवाद के मुख्य ठिकाने माने जाने वाले देशों से पैसा आने का संदेह है।
आरोपियों की पहचान सजाद हुसैन खान पुत्र खादिम हुसैन और उसके साले मोहम्मद अकरम पुत्र गुलाम हुसैन के रूप में हुई है। दोनों को ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर जम्मू में रखा गया है, जहां जेएंडके पुलिस अधिकारी दोनों से पूछताछ कर रहे है। जीजा सजाद चंडीगढ़ में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है और छुट्टियों में वह अपने मूल निवास पुंछ में आता है। पुलिस की छापेमारी के दौरान सजाद घर पर छुट्टियां बिताने आया था।