फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   rape, pathankot, crime

शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप

Fri, 19 Feb 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Fri, 19 Feb 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
rape, pathankot, crime
डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने एक लड़की की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


डिवीजन नंबर दो के थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि लड़की ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि हरजीत कुमार का बहनोई और बहन उसके मोहल्ले में रहते हैं। हरजीत अपनी बहन बहनोई के घर आता था। कुछ ही दिनों में वह एक-दूसरे के साथ घुल-मिल गए और एक दिन आरोपी हरजीत के बहन-बहनोई घर नहीं थे।

इस पर हरजीत ने उसके आगे शादी का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि हरजीत ने शादी के झांसे में उससे लंबे समय से दुराचार किया। युवती ने जब शादी को कहा तो हरजीत ने उसे मना कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने हरजीत सिंह पर मामला दर्ज करके आरोपी के घर दबिश दी तो वह फरार पाया गया। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed