{"_id":"9877096437f0fe441b9075cfaa37d414","slug":"pathankot-two-group-fight-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में झगड़ा, चार लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों में झगड़ा, चार लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Wed, 02 Dec 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला चार मरला क्वार्टर में दो गुटों के बीच हुए झगड़े में चार युवक घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायलों की पहचान गौतम, विकास, सन्नी निवासी चार मरला क्वार्टर व लखविंद्र निवासी गांव पोला खटकड़ के रूप में हुई है। घायल सन्नी ने बताया कि मंगलवार रात उनके घर पर जागरण था। पड़ोसी गुट के युवक गौतम व अन्य किसी से बहस कर रहे थे।
उन्हें ऐसा करने पर उनकी मौसी के लड़के लखविंद्र ने रोका तो वह मारपीट पर उतर आए। वह उन्हें छुड़ाते समय घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर गौतम के परिजनों से उक्त बातों को नकारते हुए कहा कि उक्त गुट के लोग गाली गलौच कर रहे थे।
रोकने पर उन्होंने हमलाकर उन्हें घायल किया है। दोनों गुटों ने झगड़े संबंधी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस थाना डिवीजन नंबर दो ने दोनों गुटों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।