{"_id":"4209ca1ac396d2556a4e906c4552a610","slug":"pathankot-rape-single-abortion-wife-cospiracy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को कुंवारा बता लूटता रहा अस्मत, पत्नी संग मिल गर्भपात करवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को कुंवारा बता लूटता रहा अस्मत, पत्नी संग मिल गर्भपात करवाया
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने और गर्भवती होने पर गर्भपात करवाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ने के लिए गांव से पठानकोट की बस में जाती थी। बस के चालक ने उसे शादी का झांसा देकर अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसा लिया।
युवती ने बताया कि बस चालक अपने आपको कुंवारा बताकर शादी का झांसा देता रहा। इस दौरान उसने जबरदस्ती संबंध भी बनाए। जुलाई 2015 को वह उसे घर से ले गया और हिमाचल के तीर्थ पर घुमाने के साथ ही अपने रिश्तेदारों के पास भी ले जाता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई।
इसके बाद युवती को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है। उसकी पत्नी ने भी उसे धमकियां देनी शुरू कर दी। ड्राइवर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जुगियाल स्थित एक डॉक्टर के पास ले जाकर उसका गर्भपात भी करवा डाला।
विज्ञापन
लड़की ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने उसे अपने घर में बंधक बना लिया था। 17 दिसंबर को वह किसी तरह उसके चंगुल से भाग निकली। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।