{"_id":"bee99faab2a1245fb056803c0d0443a4","slug":"pathankot-police-arrest-two-thief-one-run-away-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े चोर गिरोह के दो सदस्य, एक फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े चोर गिरोह के दो सदस्य, एक फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवंबर में दो दिन में शहर की चार दुकानों और एक घर को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने आरोपियों से एक सोने की चेन, अंगूठी, चांदी के आभूषण और छह घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।
दो दिसंबर को पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए आरोपियों राज कुमार उर्फ राजू गोरखा निवासी सैली कुलियां, शिवा उर्फ टोपी निवासी मोहल्ला ईसानगर को कोर्ट में पेश करते हुए पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
सूरज कुमार जो गिरोह का तीसरा चोर है वह अभी गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की ओर से उसकी धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।
थाना डिवीजन नं 2 के प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस को सूत्रों से गुप्त सूचना मिली थी कि चोर गिरोह पठानकोट कैंट स्टेशन पर देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्टेशन पर घूम रहे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।