{"_id":"71eca1e6b99991bc8e80649776aca7ce","slug":"pathankot-mother-son-attack-rod-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे ने साथियों के साथ किया युवक पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटे ने साथियों के साथ किया युवक पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकाेट
Updated Wed, 04 Nov 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला सैली कुलियां में मामूली बात पर कुछ लोगों ने घर के बाहर खड़े युवक पर रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसकी पहचान शशि शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी सैली कुलियां के रूप में हुई है।
शशि शर्मा ने बताया कि मंगलवार राज जब वह ट्रक यूनियन के पास खड़ा था तो उसके दोस्त विजय की मां उसके पास आई और उसके बारे में पूछने लगी।
जब उसने विजय की माता को उसके बारे में पता न होने संबंधी बताया तो वह उसके साथ गाली-गलौच करने लगी। कुछ देर बाद जब वह अपने घर के बाहर खड़े थे उसने सारी बात विजय को बताई।
इसपर विजय भी उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इसके बाद वह घर के अंदर चले गए। शशि ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे जब वह अपने घर में थे तो विजय अपनी माता व दो अन्य साथियों के साथ उनके घर आ धमका और आते ही उन पर रॉड से हमला कर दिया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना डिवीजन नंबर 2 में शिकायत दे दी गई है।