फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   pathankot, crime, shoot, one, serrious, gun, two, group

दो पक्षों के बीच चली गोलियां, एक युवक गंभीर

Sat, 09 Jan 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 09 Jan 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
pathankot, crime, shoot, one, serrious, gun, two, group
दो वाहनों के बीच हुई भिड़ंत के बाद गांव ठीकरीवाल सरां में दोनों पक्षों के बीच फैसले के दौरान एक पक्ष ने एक दूसरे पक्ष के एक सदस्य को गोली मार दी। गोली युवक की कमर और बाजू पर लगी।
विज्ञापन


उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रेफर किया गया है। पुलिस थाना सेखवां ने आरोपी अवतार सिंह वासी ठीकरीवाल गोराया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


घायल युवक हरप्रीत सिंह के चाचा जगीर सिंह पूूर्व सरपंच वासी मुंडी कुराल ने पुलिस को बताया कि उनके संबंधी सुखा सिंह वासी योगी चीमा की कार से एक बस का एक्सीडेंट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में समझौता करवाने के लिए वह अपने भतीजे हरप्रीत सिंह को साथ लेकर गांव ठीकरीवाल सरां पहुंचे। यहां पहले से ही सुलखन सिंह और जगजीत सिंह वासी ठीकरीवाल जो कार वाले पक्ष से थे व अवतार सिंह वासी ठीकरीवाल गोराया बस मालिक समेत बस वाले पक्ष के रूप में बैठे हुए थे।

जब दोनों ही पक्षों में दलीलें चल रही थी तो इसी दौरान अवतार सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से उनके भतीजे हरप्रीत सिंह पर फायर कर दिया। उनकी भतीजा नीचे झुक गया जिससे उसकी कमर में गोली लग गई। दूसरी गोली उसकी बाजू में लगी।


आरोपी ने तीसरी फायर भी किया लेकिन बच गया। शोर मचाने पर आरोपी युवक अवतार सिंह वहां से फरार हो गया। उसका भतीजा हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसकी हालत को देखते हुए उसे अमृतसर में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जांच अधिकारी एसआई सरदूल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक अवतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल आरोपी फरार है। घायल हरप्रीत सिंह की हालत फिलहाल ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed