{"_id":"8f25933f25c0632658e20108332cd68c","slug":"pathankot-batala-family-problem-poison-eat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने जहर निगला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने जहर निगला
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Thu, 17 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
घरेलू क्लेश से तंग आकर आनंद विहार के रहने वाले एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस थाना सिटी ने मृतक की पत्नी मानसी सोनी के बयान पर युवक के पिता, माता, चाचा, चाची, बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई सविंदर सिंह ने बताया कि मृतक अंकुश सोनी वासी आनंद विहार कालोनी का अपने पारिवारिक सदस्यों से अक्सर झगड़ा रहता था।
इसके अलावा उसके पारिवारिक सदस्य उसकी पत्नी मानसी सोनी से भी मारपीट करते थे। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर बुधवार रात रात अंकुश ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
अंकुश को तुरंत अमृतसर ले जाया लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एएसआई ने बताया कि अंकुश की पत्नी मानसी के बयान पर पिता सुनील कुमार, माता कविता सोनी, चाचा संजीव सोनी, चाची कामिनी, बहन प्रीती सोनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।