फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   pathankot, batala, attack, boy, case, twenty two

युवक पर जानलेवा हमला, 22 पर केस

Mon, 16 Nov 2015 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Mon, 16 Nov 2015 03:45 PM IST
विज्ञापन
pathankot, batala, attack, boy, case, twenty two
पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ही में गांव मम्मन के रहने वाले एक युवक पर जानलेवा हमले के आरोप में 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता हरदेव मसीह वासी मम्मन ने पुलिस को बताया कि 12 नवंबर की रात वह अपने ताया के बेटे अमन मसीह की शादी के बाद अपने गांव पहुंचे। तभी आरोपी राहुल मसीह ने उनसे झगड़ा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


झगडे़ में दोनों गुटों के लोगों को चोटें आईं। 13 नवंबर की रात करीब 12 बजे आरोपियों ने फिर से उनके घर में घुसकर उनपर दातर से हमला कर दिया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने बच्चों को लेकर एक कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कमरे के अंदर से उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

इसपर आरोपी वहां से मौका पाते ही भाग गए। पुलिस ने हरदेव मसीह के बयान पर राहुल मसीह समेत 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चंचल मसीह, पूनम और पिंकी को गिरफ्तार कर लिया है अन्य फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed