{"_id":"bf25da302aefebcd8104a6d107adbc9e","slug":"pathankot-attack-attempt-murder-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में जान से मारने की कोशिश, दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में जान से मारने की कोशिश, दो लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Wed, 18 Nov 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
गांव मनवाल में पुरानी रंजिश में दो लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उनकी पहचान पंकज (18) पुत्र बलविंद्र कुमार व कैलाशो देवी (55) पत्नी रघुवीर चंद दोनों निवासी मनवाल के रूप में हुई है।
पंकज ने बताया कि उनके गांव के जग्गू और मोहन का लंबे समय से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। सोमवार शाम को जब वह घर पर थे तो जग्गू उनके घर के बाहर आकर उनके पिता के साथ गाली-गलौच करने लगा।
उसने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वह जैसे ही घर के बाहर आए उन्होंने उनपर हमला कर दिया।
जब उनकी ताई कैलाशो ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की तो उन पर भी उन्होंने हमला कर दिया। लोगों को इकट्ठा होते देख वह दोनों वहां से भाग गए। उन्होंने थाना शाहपुरकंडी की पुलिस को सूचित कर दिया है।