{"_id":"c6db8c776f3c09d7c9e86c51335033e5","slug":"pak-spy-sazid-husain-in-police-remand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक जासूस साजिद हुसैन पांच दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाक जासूस साजिद हुसैन पांच दिन के पुलिस रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
मामून से पकड़े गए जासूस इरशाद अहमद के साथी साजिद हुसैन को कोर्ट ने फिर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
वीरवार को थाना मामून की पुलिस की ओर से साजिद हुसैन को ज्यूडिशियल कोर्ट कांपलेक्स मलिकपुर में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट जरनैल सिंह की अदालत में पेश किया गया। इसमें जज की ओर से साजिद हुसैन को 23 फरवरी तक पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना मामून प्रभारी राजेंद्र मन्हास ने बताया कि पूछताछ के लिए कोर्ट ने साजिद को फिर से पुलिस रिमांड पर भेजा है।
गौरतलब है कि बीते दिनों मामून से मजदूर इरशाद अहमद को जासूसी के आरोप में पकड़ा गया था। इसके बाद पुंछ में उसके आका माने जा रहे साजिद हुसैन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 14 फरवरी को पुलिस ने साजिद हुसैन को कोर्ट में पेश किया था व कोर्ट द्वारा उसे 17 फरवरी तक रिमांड पर भेजा दिया था।
पुलिस रिमांड के दौरान साजिद से की गई पूछताछ में कई खुलासे हुए थे। पूछताछ में साजिद ने बताया था कि पिछले लंबे समय से पठानकोट की विभिन्न मस्जिदों में वह चंदा एकत्रित करने के लिए आता था। इसके बाद पुलिस साजिद द्वारा बताई गई मस्जिदाें में भी उसे लेकर जा चुकी है, लेकिन पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत नहीं लगे हैं।