{"_id":"baffff4f29a3ada1df66ecfc98301ed0","slug":"gurdaspur-village-allowaal-two-group-fight-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव आलोवाल में दो गुट भिड़े, छह जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव आलोवाल में दो गुट भिड़े, छह जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sun, 27 Dec 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना धारीवाल के अधीन पड़ते गांव आलोवाल में रविवार सुबह दो गुटों के बीच हुए झगड़े में छह लोग जख्मी हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना थाना धारीवाल में दे दी गई है।
घायल तरसेम मसीह पुत्र साध मसीह, लाभा मसीह पुत्र हिदायत मसीह, जोबन मसीह पुत्र खुरशैद मसीह सभी निवासी गांव आलोवाल ने बताया कि गांव के सरपंच रौनकी राम उनसे पिछले दिनों उनकी ओर से करवाए गए क्रिसमस कार्यक्रम के कारण नाराज चल रहे थे।
शनिवार को उन्होंने क्रिसमस के उपलक्ष्य में ही शोभायात्रा भी निकाली जिसमें सरपंच को नहीं बुलाया गया। इस कारण रविवार सुबह नौ बजे गांव आलोवाल के चर्च से प्रार्थना कर लौटते समय सरपंच और उसके साथियों ने उनपर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इस संबंधी उन्होंने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
वहीं दूसरे गुट के जख्मी मेजर पुत्र तरसेम लाल, अनानत मसीह पुत्र सलामत मसीह और जसपाल पुत्र तरसेम लाल, सरपंच रौनकी राम ने बताया कि वह गांव की वाटर सप्लाई का बिल मांगने के लिए जब गांव के ही रहने वाले डेविड मसीह के पास गए तो उक्त तीनों ने डेविड से झगड़ा शुरू कर दिया।
इसके बाद वह चर्च में पहुंचे। सरपंच ने बताया कि उन्होंने उक्त लोगों से झगड़े का कारण पूछा तो उन्होंने उनपर हमला कर दिया।