फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   batala, farmer, account, withdraw, rupees

किसान के खाते से निकाले पौने दो लाख रुपये

Sun, 20 Dec 2015 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sun, 20 Dec 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
batala, farmer, account, withdraw, rupees
कुछ जालसाज लोगों ने एक वृद्ध किसान से धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से एक लाख 70 हजार 999 रुपये निकाल लिए। फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने दो लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में केवल सिंह वासी घन्नियां के बांगर ने बताया है कि कुछ दिन पहले उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि बैंक के मुख्य कार्यालय से बोल रहा है।
विज्ञापन


उनका एटीएम कार्ड एक्सपायर हो गया है। उसे रिन्यू करने के लिए उनके पुराने एटीएम कोड के 15 अंक उसे बताएं। केवल सिंह ने उक्त व्यक्ति को नंबर बता दिया।

इसके बाद उनके खाते से पैसे निकलने का सिलसिला शुरू हो गया। उक्त जालसाजों ने उनके खाते से एक लाख 70 हजार 999 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केवल सिंह के बयान पर दो लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान जीत सिंह और राम कृपाल सिंह के रूप में हुई है। फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ हरपाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed