फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   arrest, woman, fraud, pathankot, lakhs

लाखों की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

Sun, 21 Feb 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sun, 21 Feb 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
arrest, woman, fraud, pathankot, lakhs
कई माह से फरार धोखाधड़ी की आरोपी महिला को पुलिस ने माधोपुर से गिरफ्तार किया है। थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन


आरोपी महिला जसबीर कौर पत्नी सोनू निवासी गंदलालाहड़ी के खिलाफ डिवीजन नंबर एक थाना में लगभग 13 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत जुलाई में दर्ज की गई थी। इसके बाद से आरोपी महिला फरार थी। पुलिस को दी गई शिकायत में मीना कुमारी पत्नी मनोज कुमार निवासी दशमेश कॅालोनी ने जसबीर कौर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया था कि उसका पति मनोज कुमार प्रापर्टी डीलर है। उसने जसबीर कौर को गंदलालाहड़ी में साढ़े 13 लाख रुपये का मकान बेचा था। जसबीर कौर ने मकान की रकम कैश में देने की बजाये चेक सौंप दिया। जब वह चेक बैंक में लगाया गया तो महिला के खाते में पैसे न होने की वजह से चेक बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में महिला ने रुपये नहीं दिए। थाना डिवीजन नंबर एक के एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि महिला फरार थी। उसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। रविवार को महिला को माधोपुर से गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश कर महिला को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed