{"_id":"dbdee1a03e66583d82251dbd17baca0f","slug":"better-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में छाया गुरदासपुर का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में छाया गुरदासपुर का मान
बटाला
Updated Fri, 29 Nov 2013 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा राज्यस्तरीय सोलो डांस में प्राइमरी स्तर पर करवाए गए मुकाबलों में बटाला के दलजीत मान ने पहला स्थान हासिल करके बटाला का नाम रोशन किया है। दलजीत की इस सफलता पर उसके स्कूल में खुशी की लहर है। उसके माता-पिता भी अपने होनहार बेटे पर गर्व कर रहे हैं। दलजीत को एलपीयू जालंधर में विशेष अतिथियों ने सम्मानित किया है।
शुक्रवार को बटाला के एमडी पब्लिक स्कूल शांति नगर में पहुंचने पर स्कूल के प्रिंसिपल सतपाल कश्यप और समूह स्टाफ ने दलजीत मान को विशेष रूप में सम्मानित किया। प्रिंसिपल सतपाल कश्यप ने बताया कि पांचवीं कक्षा के छात्र दलजीत मान ने सबसे पहले ब्लॉक स्तर फिर जिला स्तर और फिर जोनल स्तर पर प्रथम रहने के बाद राज्यस्तरीय खिताब भी जीत लिया।
सतपाल कश्यप ने बताया कि लवली यूनिवर्सिटी में करवाए गए फाइनल राउंड में प्राइमरी स्तर पर कुल 13 छात्र पहुंचे थे और फाइनल मुकाबलों में भी दलजीत मान ने अपने सफलता का सफर जारी रखा और राज्यस्तरीय सोलो डांस का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रिंसिपल ने बताया कि दलजीत मान को शुरू से भंगड़ा और सोलो डांस का बहुत शौक है । इससे पहले भी कई मुकाबलों में उसने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दलजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त करके बटाला ही नहीं पूरे जिले का मान बढ़ाया है। अपनी सफलता के बारे में दलजीत मान ने बताया कि अगर उसके पिता सुखबीर सिंह उसे इस क्षेत्र उत्साहित न करते तो वह कभी इस मुकाम तक नही पहुंच पाता।