फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Ashram, river, Pathankot, rains,

उदासीन आश्रम के समीप भूकटाव से दहशत

Sun, 17 Aug 2014 10:22 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Sun, 17 Aug 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
Ashram, river, Pathankot, rains,
मूसलाधार बरसात के बाद चक्की दरिया के तटवर्ती इलाकों में खतरा मंडराने लगा है। उदासीन आश्रम के समीप भूकटाव शुरू होने से लोग सहमे हुए हैं। लोगों में इस आशंका को लेकर दहशत है कि कहीं भूकटाव तेज हुई तो इमारतों को भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में पठानकोट-डलहौजी मार्ग के लिए भी संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन


आश्रम के सेवकों ने प्रशासन से गुहार लगाया है कि चक्की दरिया में आने वाली बाढ़ को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आश्रम व आसपास के गांवों पर मंडरा रहे खतरे को टाला जा सके। आश्रम के संस्थापक स्वामी शरणानंद, विजय पासी, शशि महाजन, मोहन लाल, जयराम, रमेश कुमार आदि ने बताया कि इस क्षेत्र में हो रहे कटाव को रोकने के लिए प्रशासन तथा विभाग द्वारा करोड़ों रुपये का खर्च कर बांध बनाया गया है।
विज्ञापन


बावजूद इसके कटाव जारी है। काबिलेगौर है कि उदासीन आश्रम के पीछे 35 लाख रुपये की लागत से बांध बनाया जा रहा है, ताकि दरिया के बहाव को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed