फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   कोठियों के बाहर रेलिंग पर सख्त हुआ एमसीपी

कोठियों के बाहर रेलिंग पर सख्त हुआ एमसीपी

Wed, 18 Sep 2013 05:39 AM IST
Pathankot
Pathankot Updated Wed, 18 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट। पठानकोट शहर में कोठियों के आगे बनी रेलिंग के खिलाफ एमसीपी (म्यूनिसिपल कारपोरेशन पठानकोट) सख्त हो गया है। म्यूनिसिपल कारपोरेशन सभी रेलिंग बनाने वाले कोठी मालिकों को नोटिस भेजेगा। शहर में ज्यादातर कोठी मालिकों ने घर के बाहर खाली स्थानों पर पार्क और रेलिंग बना रखी है, जिसके कारण राहगीरों को काफी परेशानी होती है। एमसीपी पहले भी इन कोठी मालिकों को नोटिस दे चुका है लेकिन कोठी मालिकों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। अब एमसीपी इन कोठी मालिकों पर सख्त कार्रवाई के मूड में है।
विज्ञापन

एमसीपी अधिकारियों के मुताबिक शहर में कई कोठी मालिकों ने रेलिंग और पार्क बनाए हुए हैं, जिससे रास्ते सिकुड़ गए हैं और वाहन चालकों और आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। अधिकारियों का कहना है कि कई कोठी मालिक तो बरसाती पानी के नालों को भी दबा लेते हैं, जिसके कारण कई मोहल्लों की सड़कों पर बरसात का पानी जमा हो जाता है और सड़कें टूट जाती हैं। इससे म्यूनिसिपल कारपोरेशन को लाखों रुपये का नुकसान होता है। अधिकारियों ने बताया कि कोठियों के बाहर बनी रेलिंग और पार्कों की फोटोग्राफी की जाएगी। इन फोटो के आधार पर अलग-अलग फाइलें तैयार होंगी, जिसके बाद कोठी मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

म्यूनिसिपल कारपोरेशन पठानकोट के एमई सतीश सैनी ने बताया कि फोटोग्राफी करवाने से कानूनी कार्रवाई में कोई भी अड़चन नहीं आएगी और कोठी मालिक भी कोई ऑबजेक्शन नहीं कर सकेंगे, क्योंकि जो भी कार्रवाई की जाएगी वह सुबूत के आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि फोटोग्राफी करवाने का मकसद केवल यही है कि कोठी मालिक रेलिंग की बात को नकार न सकें। उन्होंने बताया कि नोटिस देने के बावजूद यदि कोठी मालिक नहीं सुधरे तो पुलिस कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीनों से इन रेलिंग को हटाया जाएगा। कुछ कोठी मालिक रेलिंग पर गेट भी लगा रहे हैं जो गलत है। उन्होंने बताया कि कोठी के आगे की जगह पैदल चलने के लिए है लेकिन कुछ लोगों ने उस जगह पर भी अवैध निर्माण कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले म्यूनिसिपल कारपोरेशन पठानकोट की ओर से मॉडल टाऊन में यह अभियान चलाया गया था। अब शहर के दूसरे हिस्सों में भी यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed