फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government's first youth festival started in Chandigarh University

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ पंजाब सरकार का पहला यूथ फेस्टिवल, दिए गए कई अवार्ड

Fri, 31 Jan 2020 01:26 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 31 Jan 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Punjab government's first youth festival started in Chandigarh University
अवार्ड देकर सम्मानित करते खेल मंत्री सोढ़ी - फोटो : अमर उजाला
मोहाली, पंजाब सरकार का पहला यूथ फेस्टिवल घड़ूूआं स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में वीरवार को शुरू हुआ। यह फेस्टिवल पंजाब के यूथ सर्विसिज डिपार्टमेंट द्वारा पहली बार युवाओं के बहुमुखी विकास के लिए करवाया जा रहा है। इस यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने करना था, लेकिन उनके न पहुंचने पर उद्घाटन पंजाब के एनआरआई मामलों, खेल और युवा सेवाओं के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान पंजाब पर्यटन और युवा मामले सचिव हुसैन लाल, पंजाब युवा सेवाएं विभाग के विशेष सचिव और निदेशक संजय पोपली, कैबिनेट मंत्री करमजीत सिंह चन्नी, धरम सोढी पंजाब जंगलात तथा सामाजिक भलाई मंत्री और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मेले का स्लोगन ‘नारी का सम्मान, नशों का त्याग, आओ सिरजें नया पंजाब’ रखा गया है।
विज्ञापन


पंजाब का नाम रोशन करने वाले युवा ‘यूथ अचीवर अवार्ड’ से सम्मानित
पंजाब स्टेट यूथ फेस्टिल के दौरान खेल, संगीत, सिनेमा, मीडिया, पत्रकारिता, नागरिक सेवाएं, प्रशासन, कृषि, कृषि व्यापार, उद्योग, वाणिज्य, सामाजिक कार्यों, सामुदायिक सेवाओं, रक्षा सेवाओं, संस्कृति, साहित्य, विज्ञान तथा टेक्नोलॉजी आदि क्षेत्रों में विभिन्न उपलब्धियां हासिल कर देश-दुनिया में पंजाब का नाम रोशन करने वाले नौजवानों को यूथ अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूथ अचीवर अवार्ड हासिल करने वाले पंजाब के नौजवानों में देवदर्शन दीप सिंह को पीसीएस में टॉप करने के लिए, खेल में मनप्रीत सिंह मन्नू, एकनूर सिंह, शमशेर सिंह, एआईयू में फोक डांस में तीसरे स्थान प्राप्त करने के लिए सतविंदर सिंह, सर्वजीत मंगत, बैडमिंटन में बेहतर प्रदर्शन के लिए पलक कोहली, अमनदीप सिंह ढालहीवाल, कुलविंदर कौर बराड़ बेस्ट सरपंच, कमलजीत सिंह को कृषि के लिए, कुलवंत कौर को बेस्ट सरपंच, विवेक तुली, सुखविंदर सिंह, डॉ. अंचल अरोरा यूथ एक्टिविस्ट, सरपंची के लिए बलविंदर कौर आदि को पंजाब सरकार की ओर से यूथ अचीवर अवार्ड दिए गए।

रोल मॉडल के लिए 30 लोगों को ‘पंजाब यूथ आइकन’ अवार्ड से नवाजा

विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल कर युवाओं के लिए रोल मोडल बन कर उभरने वाले 30 लोगों को पंजाब सरकार द्वारा पंजाब यूथ आइकन अवार्ड से नवाजा गया। पंजाबी गायक और अभिनेता रोशन प्रिंस, अभिनेता, कॉमेडियन और राजनयिक गुरप्रीत घुग्गी, इंडियन टीवी एंकर, अभिनेत्री, कवियत्री, गायिका सतिंदर सत्ती, गायिका हर्षदीप कौर, अभिनेत्री और मॉडल नेहा मलिक, प्रीत कोमल, अभिनेत्री टीवी होस्ट सरगुन मेहता, पंजाबी फिल्म प्रोडूसर कारज गिल, अभिनेता, अभिनेता और कॉमेडियन करमजीत अनमोल, बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा, गायिका निम्रत खैरा, पंजाबी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री सुरवीन चावला, पंजाबी गीतकार और निर्माता बंटी बैंस, गायक और अभिनेता कुलविंदर बिल्ला, स्पीड रिकॉर्ड के निदेशक-आयोजक सतविंदर कोहली, पंजाबी अभिनेता करतार चीमा, गायिका शिप्रा गोयल, पंजाबी गायक जॉर्डन संधू, विरासती गानों को वर्तमान समय मेंबुलंदियों पर ले जाने के लिए सतिंदर सरताज, अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, अभिनेत्री मैंडी ताखर, गायक, संगीतकार और मॉडल मनिंदर बुट्टर, भारतीय अभिनेत्री और मॉडल सोनिया मान, गायक सरदार अली, अभिनेत्री इहाना ढिल्लों, आकांक्षा कोहली, सेहर, अभिनेता गुरमीत शेरा, रतिंदर सिंह सोढी और प्रीती शेपरो आदि को यूथ आइकन अवार्ड दिया गया।

कई प्रतियोगिताएं.. स्टूडेंट्स ने दिखाया हुनर
इसके अलावा यूथ फेस्टिवल के दौरान गायन, संगीत, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नाटक प्रतियोगिताएं, समूह और शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें स्टूडेंट्स ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। थिएटर प्ले में पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने दिन-ब-दिन बढ रहे बलात्कार की समस्या को उजागर करते हुए %रेप दियां गल्लां शीर्षक से नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के साथ-साथ महिला शक्ति का प्रमाण प्रस्तुत करने का प्रयास किया। वहीँ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने भ्रष्ट होते समाज की वजह से महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों पर नाटक पेश कर पुरुष सत्तात्मक समाज में महिलाओं को किस तरह मिल शोषण किया जा रहा है, इसका खुलासा करते एक नाटक पेश किया।

राणा गुरमीत बोले- युवाओं को प्रोत्साहित करना ही मेले का मकसद
राणा गुरमीत सिंह सोढी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी भविष्य की निर्माता है, इसलिए सबसे पहले युवाओं का उचित मार्गदर्शन करके उन्हें मंजिल की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। युवाओं और राज्य के चौतरफा विकास के लिए ही पंजाब सरकार द्वारा पंजाब राज्य युवा मेला -2020 का आयोजन किया गया है। खेल मंत्री ने इसका मकसद पंजाब के नौजवानों, बेटियों और कलाकारों को प्रोत्साहित कर एक नए पंजाब के सृजन को प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अगले साल फिर युवाओं के लिए ऐसा ही समागम करवाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed