{"_id":"5df133b58ebc3e879d41e8d2","slug":"punjab-government-got-showcause-notice-for-scheduling-private-school-exams-mohali-news-pkl35966276","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः पंजाब बोर्ड के 8वीं-5वीं की परीक्षा के शेड्यूल के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मोहालीः पंजाब बोर्ड के 8वीं-5वीं की परीक्षा के शेड्यूल के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका
Thu, 12 Dec 2019 02:07 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार के नोटिफिकेशन पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठवीं व पांचवीं की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया था। इसे लेकर पंजाब प्राइवेट स्कूल आर्गेनाइजेशन (पीपीएसओ) हाईकोर्ट पहुंच गई है। उसका कहना है कि सरकार ने सीबीएसई व आईसीएसई स्कूलों को इस दायरे से बाहर रखकर एफिलेटेड, एडिड व एसोसिएटेड स्कूलों के साथ पक्षपात किया है।
सरकार ने यह छूट देकर कानून, संविधान व शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन किया है। हाई कोर्ट ने पीपीएसओ की याचिका पर पंजाब सरकार व पीएसईबी को शोकॉज नोटिस जारी किया है। वहीं 21 जनवरी को पंजाब के शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार, बोर्ड चेयरमैन व बोर्ड सचिव मोहम्मद तैयब को तलब भी किया है।
पीपीएसओ के सेक्रेटरी जनरल तेजपाल सिंह व प्रधान दीदार सिंह ढींढसा का कहना है कि सरकार के नोटिफिकेशन के बाद राज्य के 2100 एसोसिएटेड स्कूल, 2800 एफिलेटेड व 3200 पांचवीं व आठवीं तक के मान्यता प्राप्त स्कूलों के 5वीं व 8वीं के स्टूडेंट्स की परीक्षा फरवरी-मार्च 2020 में करवाने का फैसला लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इन परीक्षाओं के रजिस्ट्रेशन, एग्जाम फीस के अलावा टेंपरेरी एफिलेएिशन करवाने को 5वीं के लिए 5000 व आठवीं के स्कूलों से 8000 रुपए प्रति स्कूल वसूल कर लिए हैं। वहीं लगभग 1200 सीबीएसई व आईसीएसई स्कूलों से यह फीस नहीं वसूली गई है।