फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nda exam in chandigarh

चंडीगढ़ः 12 हजार परीक्षार्थियों ने दी एनडीए की परीक्षा, गणित रहा आसान, पर जीके ने फंसाया

Mon, 18 Nov 2019 01:48 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 18 Nov 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
nda exam in chandigarh
फाइल फोटो
शहर में रविवार को दो पाली में नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और नेवल एकेडमी (एनए) की परीक्षा आयोजित की गई। यूपीएसससी की ओर से आयोजित कराई गई इस परीक्षा में 12 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। सभी प्रश्न वैकल्पिक रहे। इस दौरान छात्रों को जीके का पेपर हल करने में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा। परीक्षा चंडीगढ़ के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में आयोजित करवाई गई। पहली पाली में सुबह 10 बजे से र्ढाई बजे तक गणित का पेपर जबकि दूसरी पाली में जनरल नॉलेज (जीके) का पेपर दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक हुआ।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए रविवार को छात्र 9 बजे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। एक सरकारी हाईस्कूल के हेडमास्टर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए सख्त व्यवस्था की गई थी। सभी परीक्षार्थियों की चेकिंग के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में आने की अनुमति दी गई। परीक्षा हॉल में भी पर्यवेक्षकों की ने बारीकी से जांच की। परीक्षा में लगभग 75 प्रतिशत छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जनरल स्टडी के प्रश्न रहे जटिल
एनडीए के पहले पेपर में छात्रों से गणित के 120 वैकल्पिक प्रश्न पूछे गए। दूसरे पेपर में 150 जनरल स्टडी और 50 अंग्रेजी के प्रश्नों के जवाब देने थे। परीक्षार्थी रवि ने बताया कि गणित और अंग्रेजी के प्रश्न आसान रहे लेकिन जनरल स्टडी में सोशल साइंस से पूछे गए प्रश्न काफी जटिल थे। उनके जवाब देने में काफी समय लगा। सेक्टर-38 के सुनील ठाकुर ने बताया कि गणित का पेपर काफी अच्छा था। जनरल स्टडी के पेपर में थोड़ी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


347 के आसपास कटऑफ के रहने की उम्मीद
एनडीए परीक्षा की तैयारी करने वाले कुनाल ने बताया कि पिछली बार के मुकाबले इस बार अंग्रेजी, केमेस्ट्री, बायोलॉजी और गणित के प्रश्न आसान थे। पहला गणित का पेपर 300 अंक और दूसरा जनरल स्टडी का पेपर 600 अंक का होता है। इस बार कुल 900 अंक में से 347 के आसपास कटऑफ जाने की उम्मीद है। पिछली बार की कटऑफ 342 रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed