फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh University students hired by private companies on Corona pandemic era

कोरोना काल में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने छात्रों को दिलाया 35 लाख का पैकेज, 362 का चयन हुआ

Thu, 23 Jul 2020 01:13 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 23 Jul 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh University students hired by private companies on Corona pandemic era
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना काल में एक तरफ प्राइवेट सेक्टर में लोगों की नौकरियां जा रही हैं। वहीं, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडुआं ने ऐसे समय में भी स्टूडेंट्स की नामी कंपनियों में प्लेसमेंट करवाकर रिकॉर्ड कायम किया है। इतना ही नहीं चुने गए स्टूडेंट्स को कंपनियों ने 35 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज ऑफर कर नौकरियां दी हैं। करीब 120 कंपनियों ने 362 विद्यार्थियों का ऑनलाइन प्लेसमेंट के माध्यम से सिलेक्शन किया है।
विज्ञापन


बुधवार को सीयू में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में चांसलर सतनाम सिंह संधू ने बताया कि यूनिवर्सिटी छात्रों के करिअर को लेकर गंभीर है। इस दौरान कंपनियों में चयनित हुए स्टूडेंट्स भी मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने अपने अनुभव शेयर किए। इस मौके पर यूनिवर्सिटी की कारपोरेट रिलेशंस की वाइस प्रेसिडेंट हिमानी सूद भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


चांसलर सतनाम सिंह संधू ने बताया कि जब कोविड-19 ने दस्तक दी थी तो यही सवाल उठे थे कि आखिर स्टूडेंट्स की पढ़ाई और उनके करिअर का क्या होगा। उस दौरान ही यूनिवर्सिटी की टीम प्लानिंग से जुट गई और सबसे पहले स्टूडेंट्स की पढ़ाई की टेंशन ऑनलाइन शुरू करवाकर दूर की गई। इसके बाद स्टूडेंट्स के करिअर को लेकर काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वैसे तो उनकी यूनिवर्सिटी के साथ सैकड़ों कंपनियां जुड़ी हुई हैं। लेकिन इस समय 120 नामी मल्टीनेशनल कंपनियों ने ऑनलाइन सिस्टम (वर्चुअल) तरीके से अपनी प्लेसमेंट की प्रक्रिया शुरू की। इसमें यूनिवर्सिटी के बैच वर्ष 2020-21 के 362 स्टूडेंट्स की ऑनलाइन प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरियों की पेशकश हुई।

वहीं, इंजीनियरिंग विभाग के स्टूडेंट्स को 35 लाख रुपये का सालाना पैकेज ऑफर हुआ है। उन्होंने बताया कि इस दौरान गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एमेजॉन, आईबीएम, फोन-पे वॉलमार्ट जैसी कंपनियों ने प्लेसमेंट की हैं और सिलेक्ट किए गए सभी स्टूडेंट्स जल्द ही अपनी नौकरी ज्वाइन करेंगे।

ऐसे दिया कंपनियों ने पैकेज

छात्र सालाना पैकेज
8 : 25 से 35 लाख रुपये
4 : 20 से 24.9 लाख रुपये
12 : 15 से 19.9 लाख रुपये
23 : 10 से 14.9 लाख रुपये
114 : 5 से 9.9 लाख

इसी तरह बैच वर्ष- 2020 के स्टूडेंट्स को 3.53 लाख और बैच 2021 के स्टूडेंट्स को 7.22 लाख रुपये का सालाना पैकेज ऑफर किया गया। इसमें इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को औसतन 7.89 लाख रुपये और एमबीए के स्टूडेंट्स को सात लाख रुपये तक एवरेज मिला है।

कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़े
सीयू चांसलर सतनाम सिंह संधू ने बताया कि भले ही कोविड-19 की वजह से कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर कम हुए हैं। लेकिन कुछ नए क्षेत्र भी सामने आए हैं, जिनमें रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने उन सभी क्षेत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साल 2020 बैच के लिए भरती प्रक्रिया में प्रवेश करने वाली कंपनियों की संख्या 692 तक पहुंच गई है, जो कि पिछले साल की तुलना में 30 फीसदी अधिक है। वहीं, कपनियों की ओर से की गई पेशकश की संख्या पिछले साल की तुलना में 40 फीसदी बढ़कर 6617 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed