फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Mohali News ›   anganwadi workers, mohali news, hindi news, public protest, hindi news, amar ujala news

आगंनबाड़ी वर्कर्स ने किया विरोध प्रदर्शन, वित्तमंत्री का घेराव करेंगी

Fri, 04 Mar 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 04 Mar 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
anganwadi workers, mohali news, hindi news, public protest, hindi news, amar ujala news
विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
डेराबस्सी में आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (सीटू) के आह्वान पर यूनियन की आंगनबाड़ी वर्कर्स ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ अनाजमंडी सड़क पर रोष प्रदर्शन किया। जिला प्रधान गुरप्रीत कौर धनौनी की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बजट को आम आदमी के खिलाफ व आंगनबाड़ी वर्करों के साथ किए गए वायदे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। इससे पहले रोष रैली को संबोधित करते गुरप्रीत कौर धनौनी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार मुलाजिमों के साथ वादों से मुकरने वाली सरकार साबित हुई है।
विज्ञापन


गुरप्रीत कौर ने बताया कि यूनियन के सदस्य 8 मार्च को पंजाब के वित्तमंत्री का घेराव करेंगं, जबकि 9 मार्च को विधानसभा की तरफ रोष मार्च किया जाएगा। यदि सरकार ने उनकी मांगों की ओर फिर भी ध्यान नही दिया तो वे संघर्ष को और तेज करेंगे। इस मौके पर जसविन्द्र कौर दफ्फरपुर, जिला महासचिव पुष्पा शर्मा, बबलजीत कौर, जसविन्द्र कौर, बलविन्द्र कौर, सर्वजीत कौर, गुरमीत कौर, कमलजीत कौर, रीना रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम लगाने से स्थिति बनी तनावपूर्ण
आंगनबाड़ी वर्करों के रोष प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गईद्व जब प्रदर्शनकारी हाईवे जाम करने पर अड़ गए। थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने सुरक्षा को देखते हुए पहले ही भारी पुलिस फोर्स मंगवा ली थी। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझा कर हाईवे जाम करने से रोका। इस दौरान कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed