फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   punjab board released additional punjabi exam schedule

मोहालीः एडिशनल पंजाबी की परीक्षा का शेड्यूल जारी हुआ, तारीखें यहां देखें और आवेदन करें

Wed, 03 Jul 2019 10:28 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 03 Jul 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
punjab board released additional punjabi exam schedule
फाइल फोटो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 2019-20 सेशन की दूसरी तिमाही के लिए मैट्रिक स्तर की एडिशनल पंजाबी की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 19 जुलाई तक इसके लिए फार्म भरे जा सकते हैं। परीक्षा 29 और 30 जुलाई को होगी।
विज्ञापन


पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव मोहम्मद तय्यब ने बताया कि साल 2019-20 की दूसरी तिमाही में होने वाली पंजाबी विषय की एडिशनल परीक्षा की तारीखें निर्धारित कर दी गईं हैं। पंजाबी पेपर ए की परीक्षा 29 जुलाई और पंजाबी पेपर बी की परीक्षा 30 जुलाई को होगी।
विज्ञापन


जो परीक्षार्थी यह परीक्षा देना चाहते हैं, उनके लिए परीक्षा फार्म बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर 1 जुलाई से उपलब्ध करवा दिए गए हैं। परीक्षा फार्म 19 जुलाई तक मोहाली में बोर्ड के हेड ऑफिस के फार्म सेक्शन, परीक्षा शाखा दसवीं में जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने बताया कि इस परीक्षा के लिए रोल नंबर पहले की तरह ही ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। जो बोर्ड की वेबसाइट पर 24 जुलाई से उपलब्ध होंगे। बोर्ड सचिव ने परीक्षार्थियों को हिदायत की कि परीक्षा फार्म जमा करवाते समय अपने मैट्रिक पास के असली सर्टिफिकेट, फोटो पहचान पत्र और उनकी तसदीकशुदा कापियों को साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed