फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   women killed in firozpur

पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या

Mon, 25 Nov 2013 09:19 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 25 Nov 2013 09:19 PM IST
विज्ञापन
women killed in firozpur
गांव बेटू कदीम (ममदोट)
विज्ञापन
में नशे में धुत एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने मृतक युवती के पिता के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने सोमवार पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी पति फरार बताया जा रहा है।
मृतक बेवी के पिता कश्मीर लाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बेटी की शादी छह साल पहले गांव बेटू कदीम के मोहन लाल के बेटे जगसीर सिंह के साथ हुई थी।

शादी के कुछ दिन के बाद ही जगसीर दहेज के लिए उनकी बेटी को तंग करने लगा। शादी के बाद पता चला कि जगसीर शराब पीने का आदी है।

जगसीर शराब पीकर बेवी से झगड़ा करता था। कश्मीर ने बताया कि घटना वाले दिन जगसीर शराब पीकर शाम को घर आया और ऊंची आवाज में गाने सुनने लगा।

 इस पर बेवी ने उसे आवाज कम करने के लिए कहा। इसी बात पर उसने बेवी पर गंडासी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और घर से फरार हो गया।

उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई मंजीत सिंह ने कहा कि आरोपी जगसीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed