फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Two dozen EGS teachers arrested

दो दर्जन ईजीएस अध्यापिकाएं गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2013 11:25 PM IST
अमर उजाला, मक्खू (फिरोजपुर)
अमर उजाला, मक्खू (फिरोजपुर) Updated Thu, 10 Oct 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two dozen EGS teachers arrested
फिरोजपुर में पुलिस ने हरिके पत्तन दरिया में पुल पर ईजीएस शिक्षकों की जाम लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने की योजना को विफल कर दिया। यही नहीं पुलिस ने बसों को रोककर उनमें बैठी लगभग दो दर्जन अध्यापिकाओं को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


कई शिक्षकों को धरनास्थल पर पहुंचने नहीं दिया। फिरोजपुर से एसएसपी मनविंदर सिंह की अगुवाई में लगभग छह सौ पुलिस मुलाजिम मक्खू और हरिके पत्तन पर तैनात थे।
विज्ञापन



 ईजीएस अध्यापिका गोगा वासी गिद्दड़बाहा और परमिंदर कौर ने बताया कि वे सात अध्यापिकाएं बस में सवार होकर धरनास्थल पर जा रही थीं। पुलिस ने रास्ते में बस रोककर उनकी पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया और वह किसी तरह बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है कि वे 2003 में एजुकेशन ग्रांटी स्कीम के तहत स्कूलों में लगे थे और उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये मानदेय मिलता था। यह स्कीम केंद्र सरकार की थी। उक्त स्कीम बंद हो गई। पंजाब सरकार ने वादा किया कि 3500 ईजीएस शिक्षक ईटीटी कर लें तो सरकार उन्हें नौकरी देगी।


 सरकार ने ही ईटीटी कोर्स कराने के लिए उनसे पैसे लिए और कोर्स करवाया। अब पंजाब सरकार अपने वादे से मुकर रही है। इसीलिए 3500 शिक्षकों ने वीरवार को हरिके पत्तन पुल पर जाम लगाकर यातायात ठप करने की कॉल दी थी।


 फिरोजपुर, तरनतारन, अमृतसर और कपूरथला पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर किसी भी शिक्षक को वहां नहीं पहुंचने दिया। दो दर्जन के करीब अध्यापिकाएं गिरफ्तार कर लीं। ईजीएस शिक्षक जरनैल सिंह वासी जालंधर और सुखचैन सिंह वासी मानसा ने भी सरकार के इस कदम की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed