फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   train cancel, track repair, firozpur

आठ दिन तक नहीं चलेगी गरीब रथ

Mon, 25 Nov 2013 10:20 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 25 Nov 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
train cancel, track repair, firozpur
लखनऊ डिवीजन के बाराबंकी-बुढ़वल सेक्शन में दोहरीकरण और इंटरलॉकिंग के कारण विभिन्न डिवीजनों की दो दर्जन से अधिक ट्रेनें 27 नवंबर से चार दिसंबर तक रद्द की गई हैं।
विज्ञापन


 पांच दर्जन के करीब ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इससे फिरोजपुर डिवीजन की लगभग बीस ट्रेनें प्रभावित होंगी। अमृतसर से चलने वाली गरीब रथ आठ दिन तक नहीं चलेगी।
विज्ञापन


 रेल अधिकारियों का कहना है कि बाराबंकी-बुढ़वल से आने वाली ट्रेनें आठ दिन तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा अप की ट्रेनें पांच दिसंबर तक रद्द रहेंगी। कोलकता-जम्मू तवी ट्रेन 26 नवंबर से तीन दिसंबर तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनें जैसे चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन एक दिसंबर को रद्द रहेगी। जम्मू तवी-छपरा स्पेशल ट्रेन 28 नवंबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा गोरखपुर-जम्मू तवी स्पेशल ट्रेन 27 नवंबर को रद्द रहेगी। फिरोजपुर से धनबाद के लिए चलने वाली ट्रेनों का रूट बदला गया है।

इन ट्रेनों के बदले गए रूट
जम्मू तवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस 29 नवंबर, जम्मू तवी-गोरखपुर एक्सप्रेस 30 नवंबर, जम्मू तवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस 27 नवंबर, जम्मू तवी-भागलपुर एक्सप्रेस 26 नवंबर से तीन दिसंबर तक वाया लखनऊ-सुलतानपुर-फैजाबाद-अयोध्या-मनकापुर होकर जाएगी।


 कटिहार एक्सप्रेस 26 नवंबर से तीन दिसंबर तक वाया कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी-मऊ होकर जाएगी। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 27 नवंबर को वाया सीतापुर कैंट-बढ़वल होकर जाएगी। फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन 26 नवंबर से चार दिसंबर तक और टाटा मूरी एक्सप्रेस 27 नवंबर से तीन दिसंबर तक नये रूट से जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed